फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook Will pay French publishers for news content will launch French version in January 2022

झुका फेसबुक: फ्रांस के प्रकाशकों को न्यूज कंटेंट के लिए करेगा भुगतान, अगले साल फ्रांसिसी वर्जन करेगा लॉन्च

Fri, 22 Oct 2021 06:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Oct 2021 06:46 AM IST
सार

फेसबुक ने कहा कि उसने फ्रांस के 300 प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एलाएंस डी ला प्रेसे डी इनफॉर्मेशन जेनरल के साथ इंटरनेट इस्तेमालकर्ताओं और प्रकाशकों के लिए ऑनलाइन सूचना की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए लाइसेंस समझौता किया है।

विज्ञापन
Facebook Will pay French publishers for news content will launch French version in January 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने फ्रांस में अपने प्लेटफार्म पर इस्तेमाल होने वाले समाचार कंटेंट के लिए फ्रांस के प्रकाशकों को पैसे का भुगतान करने की बात मान ली है। फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने फ्रांस के प्रकाशकों के एक समूह के साथ इस बारे में एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार सोशल मीडिया कंपनी आम लोगों द्वारा इन प्रकाशनों की खबरों के लिंक फेसबुक पर शेयर किए जाने के बदले प्रकाशकों को भुगतान करेगी।

विज्ञापन


फेसबुक ने कहा कि उसने फ्रांस के 300 प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन एलाएंस डी ला प्रेसे डी इनफॉर्मेशन जेनरल के साथ इंटरनेट इस्तेमालकर्ताओं और प्रकाशकों के लिए ऑनलाइन सूचना की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए लाइसेंस समझौता किया है। हालांकि फेसबुक ने भुगतान की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है। फेसबुक ने ये भी कहा है कि वो जनवरी में फेसबुक के न्यूज प्रोडक्ट का फ्रांसिसी वर्जन लॉन्च करेगा जिसमें उपरोक्त संगठन से जुड़े प्रकाशक अपनी खबरें प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूरी दुनिया में फेसबुक और गूगल पर इस बात के लिए दबाव बन रहा है कि जिन समाचार कंपनियों की खबरों के दम पर वो अपने प्लेटफॉर्म के समृद्ध बना रहे हैं उन कंपनियों को मुनाफे में हिस्सा दें। ये समाचार कंपनियां अपनी सरकारों को इस बारे में कानून बनाने के लिए दबाव डाल रही हैं। आस्ट्रेलिया ऐसा कानून बनाने वाला पहला देश है। फ्रांस यूरोपीय यूनियन के 27 देशों में पहला देश है जिसने सोशल मीडिया कंपनियों और न्यूज कंपनियों के बीच लाइसेंस समझौते का कानून बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल पर भी लग चुका है जुर्माना
प्रकाशकों के इस संगठन के साथ इंटरनेट की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने भी इसी तरह का लाइसेंस समझौता किया था, लेकिन लाइसेंसिंग के मद में होने वाले भुगतान को लेकर मामला लटक गया। इसके बाद फ्रांसिसी नियामक ने प्रकाशकों संग सही विश्वास के साथ समझौता नहीं करने के लिए गूगल पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed