फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook will make voters aware for US election, but will not delete Trump's notifications

अमेरिकी चुनाव के लिए मतदाता को जागरूक करेगा फेसबुक, लेकिन ट्रंप की सूचनाएं नहीं हटाएगा

Thu, 18 Jun 2020 06:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 18 Jun 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Facebook will make voters aware for US election, but will not delete Trump's notifications
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिका में फेसबुक वहां के मतदाताओं को जागरूक करने और उन्हें आधिकारिक जानकारी देने के लिए व्यापक स्तर पर एक अभियान चलाने जा रहा है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेताओं को गलत जानकारियां साझा करने से रोकने का उसका कोई इरादा नहीं है। फेसबुक की यह टिप्पणी देश में इस साल नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया कंपनी ने कहा है कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक ‘मतदान जानकारी केन्द्र’ खोलने जा रही है, जिसमें मतदान के लिए पंजीकरण की जानकारी, मतदान केंद्रों और मेल के जरिए मतदान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग और स्थानीय चुनाव अधिकारियों से जानकारी हासिल की जाएगी। कंपनी ने कोविड-19 संबंधी जानकारी के लिए भी ऐसा ही ‘कोराना वायरस सूचना केंद्र’ शुरू किया था। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के सवाल पर उसने पल्ला झाड़ लिया। ‘यूएसए टूडे’ के एक लेख में जुकरबर्ग ने लिखा, ‘मेरा मानना है कि नेताओं को जवाबदेह ठहराने का सबसे अच्छा तरीका मतदान है। मेरा मानना है कि हमें भरोसा करना चाहिए कि मतदाता अपना निर्णय स्वयं ले पाएंगे।’
विज्ञापन


जुकरबर्ग की आलोचना

फेसबुक और उसके सीईओ मार्क जुकरबर्ग से होने वाले मतदान को लेकर ट्रंप की तरफ से साझा की गई गलत जानकारी ना हटाने को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। जुकरबर्ग ने कहा था, ‘मुझे पता है कि कई लोग इस बात से नाराज हैं कि हमने राष्ट्रपति की पोस्ट नहीं हटाई, लेकिन हमारी स्थिति यह है कि हमें यथासंभव अभिव्यक्ति को सक्षम बनाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed