फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook to appoint professional journalists amid media crisis

मीडिया पर संकट के बीच फेसबुक करेगा पेशेवर पत्रकारों की नियुक्ति

Thu, 22 Aug 2019 07:05 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Aug 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Facebook to appoint professional journalists amid media crisis
फेसबुक
अमेरिका में प्रिंट मीडिया पर संकट के बीच फेसबुक ने खबरें परोसने के लिए अलगोरिद्म की जगह पेशेवर पत्रकारों की नियुक्ति का फैसला किया है, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा है लेकिन इससे संकटग्रस्त मीडिया उद्योग में नई जान पड़ने की बहुत संभावना नहीं है।
विज्ञापन


फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर के बड़े समाचारों के चुनाव के लिये पत्रकारों की एक छोटी टीम बनाएगा "ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम सही समाचारों को सामने ला रहे हैं।" 
विज्ञापन


इसके तहत अब समाचार, पारंपरिक न्यूज फीड की जगह "न्यूज टैब" नामक के सेक्शन में दिखाई देंगे। 

फेसबुक पत्रकार समाचार साइट से खबरें चुनेंगे और उनकी सुर्खियां या सामग्री में बदलाव नहीं करेंगे।

फेसबुक ने जनवरी में घोषणा की थी कि वह पत्रकारिता में सहयोग के लिये विशेषकर स्थानीय समाचार संगठनों में तीन साल में 3000 लाख अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रिंट मीडिया संकट का सामना कर रहा है और समाचार पत्रों की जगह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ले रहे हैं। 

बीते 15 साल में अमेरिका में करीब 2000 अखबार बंद हो चुके हैं, जिससे लोगों को स्थानीय घटनाओं के बारे में कम जानकारी मिल पाती। 

प्यू अनुसंधान केंद्र के पिछले साल जारी सर्वे के अनुसार 2008 से 2018 तक अमेरिकी समाचार पत्रों में काम कर रहे पत्रकारों की संख्या में 47 प्रतिशत की कमी आई है।

डेलावेयर विश्वविद्यालय में संचार की प्रोफेसर डेना यंग ने कहा, "सैद्धांतिक रूप से मैं इसे बेहद सकारात्मक कदम मानती हूं। यह काफी आशाजनक है।" 

यंग ने कहा कि लेकिन यह परिवर्तनकारी नहीं है क्योंकि जरूरी नहीं कि इससे उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आए जो अपनी फीड पर जानकारियां हासिल करने के आदी हैं।


यंग ने कहा, "फेसबुक एक पत्रकारिता कंपनी नहीं है और इसलिए फेसबुक के लिए काम करने से पहले मैं नैतिक, मजबूत पत्रकारिता के लिए उनकी प्रतिबद्धता देखना चाहती हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed