फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook sold users data to 150 companies including Amazon, Microsoft

खुलासा: फेसबुक ने अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट समेत 150 कंपनियों को बेचा यूजर्स का डाटा 

Thu, 20 Dec 2018 02:06 AM IST
यशवीर सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Facebook sold users data to 150 companies including Amazon, Microsoft

कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक एक बार फिर से मुश्किलों में घिर सकती है। फेसबुक पर यूजर्स का डाटा 150 कंपनियों को बेचने का आरोप है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं। लीक हुए आंतरिक दस्तावेजों के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने यूजर्स की निजी जानकारी समेत उनके दोस्तों से जुड़ी जानकारी भी दूसरी कंपनियों से साझा की और इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी किया है। 

विज्ञापन


 न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को लिखा कि फेसबुक ने नेटफिलिक्स और स्पॉटीफाई को यूजर्स के निजी संदेश पढ़ने की अनुमति दी। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन बिंग को यूजर्स के दोस्तों के नाम देखने और अमेजन को यूजर्स के नाम ढूंढने और प्लेटफॉर्म पर मौजूद दोस्तों के जरिये कांटेक्ट की जानकारी हासिल करने की इजाजत दी थी। सबसे चिंताजनक बाद यह है कि न ही फेसबुक और न ही इन कंपनियों ने यूजर्स के डाटा को लेने से पहले उनकी अनुमति ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक और इन कंपनियों के बीच करार तीन वर्गों में हुआ है, जो अलग-अलग नामों से है। 
विज्ञापन


कुछ कंपनियों के साथ करार जारी 

रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक दस्तावेजों में फेसबुक के 50 पूर्व कर्मचारियों और कॉरपोरेट साझेदारों के साक्षात्कार से यह पता चलता है कि सुरक्षा के बावजूद फेसबुक ने कुछ कंपनियों को आंकड़े साझा करने की अनुमति दी। रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि एक महीने में करीब करोड़ों लोगों का डाटा साझा किया गया। फेसबुक और कंपनियों के बीच सबसे पुराना करार 2010 का है और ज्यादातर 2017 तक जारी रहे। इनमें से कुछ करार अब भी जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा पर नियंत्रण के बावजूद लगी सेंध 

दस्तावेजों के मुताबिक, यूजर्स यह नियंत्रण कर सकते हैं कि फेसबुक प्लेटफॉर्म पर मौजूद एप पर क्या जानकारी साझा करनी है। इसके बावजूद कुछ कंपनियों ने डाटा शेयरिंग बंद करने के बाद भी उनके डाटा में सेंध लगाई। फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अप्रैल में अमेरिकी सांसदों को भरोसा दिया था कि लोग फेसबुक पर जो भी शेयर करते हैं उस पर उनका पूरा नियंत्रण होता है। इसके बावजूद उन्होंने यूजर्स का भरोसा तोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed