{"_id":"5eed3f348ebc3e42b14e9e2d","slug":"facebook-removed-us-president-donald-trumps-advertisement-for-using-red-triangle","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल त्रिकोण का इस्तेमाल करने पर फेसबुक ने हटाया ट्रंप का विज्ञापन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लाल त्रिकोण का इस्तेमाल करने पर फेसबुक ने हटाया ट्रंप का विज्ञापन
Sat, 20 Jun 2020 04:11 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:11 AM IST
सार
- नाजी करते थे इस संकेत का इस्तेमाल
- फेसबुक ने बताया घृणा फैलाने वाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के विवादित विज्ञापनों को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। इन विज्ञापनों में लाल रंग के उल्टे त्रिकोण का इस्तेमाल किया गया था। दरअसल, लाल त्रिकोण का इस्तेमाल नाजी राजनीतिक कैदियों, साम्यवादियों और हिरासत केंद्रों में कैद लोगों के लिए किया करते थे।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का यह अभियान उनकी घृणा विरोधी नीति का उल्लंघन करता है। इस विज्ञापन को बुधवार को जारी किया गया था।
फेसबुक की सुरक्षा नीति प्रमुख नैथनियल ग्लीचर ने बृहस्पतिवार को हाउस इंटेलीजेंस कमेटी की सुनवाई के दौरान विज्ञापन हटाने की पुष्टि करते हुए कहा, फेसबुक घृणा फैलाने वाली विचारधारा से जुड़े किसी संकेत को दिखाने की अनुमति तब तक नहीं देता, जब तक कि वह किसी संदर्भ के साथ या निंदा करने के लिए इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
जब इन दोनों में किसी भी मकसद से संकेत का इस्तेमाल नहीं किया जाता, हम अपने प्लेटफार्म पर इसे दिखाने की अनुमति नहीं दे सकते। हमने इस मामले में भी यही किया। अगर भविष्य में भी ऐसा कुछ होता है तो हम इसी तरह का कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
दस हजार डॉलर से ज्यादा खर्च
इस विज्ञापन अभियान पर 10 हजार डॉलर से अधिक खर्च किए गए थे और इसे विशेषतौर पर सभी उम्र के पुरुषों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया था, खासतौर पर फ्लोरिडा, टेक्सास और कैलिफोर्निया में हो रहे चुनाव को देखते हुए।
ट्रंप के प्रचार अभियान के कम्युनिकेशन निदेशक टिम मुर्तोग ने कहा, लाल रंग के त्रिकोण का इस्तेमाल एंटीफा ने किया था। यह संकेत एंडी डिफेमेशन लीग में घृणा फैलाने वाले संकेतों की सूची में शामिल नहीं है, इसलिए हमने इसका इस्तेमाल किया।