{"_id":"6138f8588ebc3ee2141b6327","slug":"facebook-preparing-to-launch-digital-wallet-company-trying-to-overcome-the-problem-of-credit","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने की तैयारी में फेसबुक, साख की समस्या से उबरने की कोशिश में कंपनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
योजना: डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने की तैयारी में फेसबुक, साख की समस्या से उबरने की कोशिश में कंपनी
Wed, 08 Sep 2021 11:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:22 PM IST
सार
फेसबुक के अधिकारी डेविड मार्कस ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हमें जिस चीज की जरूरत है, वह यह कि हमें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। जब हम शुरुआत कर रहे हैं, उस समय हममें भरोसे में कमी है। इसे दूर करने के लिए हमें अतिरिक्त पेशकश करनी होगी।'
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक ने अब दुनिया के सामने अपना नया प्रोडक्ट लाने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले कई वर्षों में यह फेसबुक कंपनी का पहला नया प्रोडक्ट होगा। दरअसल, फेसबुक ने एलान किया है कि वह अपना डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसका नाम नोवी होगा। हालांकि, ऐसा करने से पहले फेसबुक को दो चुनौतियों से उबरना होगा। इनमें पहली साख की समस्या है। वहीं, कंपनी को अंदेशा है कि अमेरिका सरकार इसमें आड़े आ सकती है।
विज्ञापन
फेसबुक के अधिकारी डेविड मार्कस ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हमें जिस चीज की जरूरत है, वह यह कि हमें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। जब हम शुरुआत कर रहे हैं, उस समय हममें भरोसे में कमी है। इसे दूर करने के लिए हमें अतिरिक्त पेशकश करनी होगी।' जानकारों के मुताबिक, फेसबुक कंपनी अपना शॉपिंग प्लैटफॉर्म लॉन्च करना चाहती है। साथ ही, वह मेटा-वर्स नाम की सेवा भी लाने की तैयारी में है। हालांकि, इन दोनों की सफलता भुगतान के क्षेत्र में उसकी नई पहल से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
मार्कस फेसबुक की यूनिट एफ-2 के प्रमुख हैं। एफ-2 फेसबुक फाइनेंशियल का छोटा नाम है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने पिछले हफ्ते वॉशिंगटन का दौरा किया। वहां उन्होंने नोवी के बारे में संबंधित पक्षों से बातचीत की। नोवी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी से चलने वाला वॉलेट होगा यानी यह एक क्रिप्टो आधारित भुगतान सिस्टम होगा। मार्कस का कहना है कि इससे आधुनिक वित्तीय प्रणाली तक अधिक से अधिक लोगों की पहुंच बन सकेगी।
विज्ञापन
नोवी के लिए ब्लॉकचेन आधारित सिस्टम बनाने में 26 कंपनियों की मदद ली गई है। इन कंपनियों को डिएम असोसिएशन के नाम से जाना जा रहा है। यह समूह डिजिटल वॉलेट का संचालन करने तीसरे पक्ष के रूप में करेगा। यह जिस क्रिप्टो सिक्के को संचालित करेगा, उसे डिएम नाम दिया गया है। मार्कस ने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से बातचीत में उम्मीद जताई कि डिएम के सहयोग के फेसबुक इस साल ही नोवी को लॉन्च कर देगा। हालांकि, अभी इसको लेकर शक है कि डिएम सचमुच अगले तीन महीनों में तैयार हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक, डिएम को पहले कई कानूनी कसौटियों पर खरा उतरना होगा।
गौरतलब है कि फेसबुक ने भुगतान के क्षेत्र में उतरने का एलान 2019 में ही किया था। तब उसको लेकर जताए गए शक और विनियामक संस्थाओं की जांच-पड़ताल के कारण उसे अपना इरादा टालना पड़ा। मार्कस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अब वॉशिंगटन में इस विचार के लिए अधिक स्वीकृति है। इसकी वजह है कि इस बीच काफी कुछ बदल गया है। मुझे लगता है कि तब हम इसलिए नाकाम रहे, क्योंकि हम ठीक से समझा नहीं पाए कि इस प्रोजेक्ट में हमें कैसे लाभ होगा।' बता दें कि मार्कस पहले पे-पाल के अधिकारी रह चुके हैं। अब उन्होंने विनियामक संस्थाओं को यह समझाने का बीड़ा उठाया है कि असल में फेसबुक कंपनी क्या करने जा रही है? उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा करना काफी कठिन होगा। हम ऐसा तभी कर पाएंगे, जब हम इस बारे में भरोसा जगा सकें। हम बता सकें कि हम सचमुच इन समस्याओं को हल करना चाहते हैं।