फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook encryption threatens public safety Priti Patel tells Zuckerberg

फेसबुक के इंक्रिप्टेड संदेशों से जन सुरक्षा को खतरा : प्रीति पटेल

Sat, 05 Oct 2019 07:10 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 05 Oct 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Facebook encryption threatens public safety Priti Patel tells Zuckerberg
सांकेतिक तस्वीर

ब्रिटेन की भारतीय मूल की गृह सचिव प्रीति पटेल ने फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को लिखे पत्र में कहा कि सोशल मीडिया साइट के इंक्रिप्टेड संदेशों से जन सुरक्षा को खतरा है। ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के गृह सचिवों के दस्तखत वाले इस पत्र में फेसबुक पर इंक्रिप्टेड संदेशों तक पहुंच देने का दबाव बनाया गया। 

विज्ञापन


ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने संयुक्त पत्र में कहा गया कि निजता बेहद जरूरी है लेकिन डाटा सुरक्षा के साथ साथ कानून की प्रक्रिया भी जरूरी है। फेसबुक ने निजता उल्लंघन को लेकर हमेशा यह आश्वासन दिया है कि वह अपने उपभोक्ताओं की निजी जानकारियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी मंचों पर एंड टू एंड इंक्रिप्शन की व्यवस्था दी गई है। इन संदेशों को सिर्फ भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही देख सकता है। पत्र में कहा गया कि इससे उनकी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता कम होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों देशों ने चिंता जताई कि इससे उनके लोगों की जानकारी का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किए जाने और बच्चों की अस्लील तस्वीरों के प्रसार को रोकने की स्थिति में उनका कोई नियंत्रण नहीं रह जाता। इस लिए फेसबुक को जरूरत पड़ने पर इंक्रिप्टेड संदेशों तक इन देशों को पहुंच देनी चाहिए। पत्र में दावा किया गया कि फेसबुक ने उनकी चिंताओं के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed