फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook co-founder Chris Hughes called for break up of world largest social media network

बार-बार डाटा लीक को लेकर भड़के सह-संस्थापक क्रिस हग्स, कहा- फेसबुक को बंद कर देना चाहिए

Fri, 10 May 2019 09:03 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Facebook co-founder Chris Hughes called for break up of world largest social media network
फेसबुक के सह-संस्थापक क्रिस हग्स (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

फेसबुक के सह संस्थापक और मार्क जुकरबर्ग के पूर्व रुममेट क्रिस हग्स ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया नेटवर्क को बंद करने की बात की है। उन्होंने अपने विचार गुरुवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में व्यक्त किए। हग्स ने अमेरिका के उन सांसदों का साथ दिया है जिन्होंने गोपनीयता विनियमन को तोड़ने के लिए फेसबुक के खिलाफ अविश्वास की कार्रवाई करने का आग्रह किया है। फेसबुक अपने डाटा शेयरिंग प्रैक्टिस, हेट स्पीच और गलत जानकारी के कारण दुनियाभर में जांच के अधीन रहा है। 

विज्ञापन


हग्स ने लिखा, 'हम एक ऐसे राष्ट्र से हैं जहां एकाधिकार की परंपरा है फिर चाहे इन कंपनियों के नेता कितने भी अच्छे इरादे से क्यों न हों। मार्क की शक्ति अभूतपूर्व और गैर-अमेरिकी है।' फेसबुक के सोशल नेटवर्क में दुनियाभर में 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। उसके पास वाट्सऐप, मैंसेजर और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक है। जिसे एक बिलियन से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक ने 2012 में इंस्टाग्राम और 2014 में वाट्सऐप को खरीदा था। 
विज्ञापन


सांसद एलिजाबेथ वारेन जो डेमोक्रेटिक की राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं उन्होंने मार्च में फेसबुक को बंद करने की शपथ ली थी। गुरुवार को हग्स ने ट्विटर पर लिखा, 'आज बड़ी टेक कंपनियों के पास हमारी अर्थव्यवस्था, हमारे समाज और हमारे लोकतंत्र पर बहुत ज्यादा पकड़ है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा को धराशायी कर दिया है। हमारी निजी जानकारी को मुनाफे के लिए इस्तेमाल किया, छोटे व्यावसायियों को दुख पहुंचाया और कठोर नवाचार किया। यह समय टेक से रिश्ता तोड़ने का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों को भेदभाव के जवाब में अधिक निष्पक्ष बनाने की बात की है। चूंकि एक रिपबल्किन होने की वजह से उन्हें ट्विटर से भेदभाव का सामना करना पड़ा। हग्स ने 2004 में हार्वर्ड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग और डस्टिन मॉस्कोविट्ज के साथ फेसबुक की सह-स्थापना की थी। उन्होंने 2007 में फेसबुक छोड़ दिया था।


हग्स ने कहा, 'हार्वर्ड में फेसबुक की स्थापना किए 15 साल हो चुके हैं और मैंने कंपनी में एक दशक से काम नहीं किया। लेकिन मुझे गुस्से और जिम्मेदारी का अहसास है।' वह 2008 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बराक ओबामा के ऑनलाइन रणनीतिकार बन गए थे। पिछले कुछ समय में कई ऐसी बाते सामने आई है जिससे कि फेसबुक की साख को धक्का लगा है। फेसबुक पर 87 मिलियन यूजर्स के बारे में ब्रिटिश राजनीतिक परामर्श कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका को जानकारी देने का आरोप है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed