{"_id":"617af2b1c37937291427de9a","slug":"facebook-changes-its-name-to-meta-in-rebranding-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक का बदला नाम: रीब्रांडिंग के बाद 'मेटा' कहलाएगा, मार्क जुकरबर्ग ने किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक का बदला नाम: रीब्रांडिंग के बाद 'मेटा' कहलाएगा, मार्क जुकरबर्ग ने किया एलान
Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:27 AM IST
सार
लंबे समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और फेसबुक का नया नाम 'मेटा' कर दिया गया है।
विज्ञापन
मार्क जुकेरबर्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अपना नाम बदल लिया है। अब से दुनिया फेसबुक को 'मेटा' के नाम से जानेगी। गुरुवार को फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने एक मीटिंग के दौरान यह एलान किया। लंबे समय से फेसबुक के नाम को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब उसी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और फेसबुक का नया नाम 'मेटा' कर दिया गया है।
विज्ञापन
जुकरबर्ग ने एक वार्षिक डेवलपर्स सम्मेलन के दौरान कहा, 'हमने सामाजिक मुद्दों से संघर्ष करके और बंद प्लेटफार्मों के नीचे रहकर बहुत कुछ सीखा है, और हमने जो कुछ भी सीखा है उसे लागू करने और उसकी मदद से अगले अध्याय को बनाने का समय आ गया है।' उन्होंने आगे कहा कि "हमारे एप्स और उनके ब्रांड, वे नहीं बदल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
यानी यह परिवर्तन फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे व्यक्तिगत प्लेटफॉर्म पर लागू नहीं होता है, केवल मूल कंपनी का नाम बदलकर 'मेटा' किया गया है, जिसके अंतर्गत ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आते हैं।
मार्क जुकरबर्ग लंबे समय से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की दोबारा ब्रान्डिंग करना चाह रहे थे। वे इसे एकदम अलग पहचान देना चाहते हैं, एक ऐसी पहचान जहां फेसबुक को सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के तौर पर ना देखा जाए। अब उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए फेसबुक का नाम बदलकर 'मेटा' किया गया है।
कंपनी का फोकस अब एक मेटावर्स बनाने पर है जिसके जरिए एक ऐसी वर्चुअल दुनिया का आगाज होगा जहां पर ट्रांसफर और कम्यूनिकेशन के लिए अलग-अलग टूल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Announcing @Meta — the Facebook company’s new name. Meta is helping to build the metaverse, a place where we’ll play and connect in 3D. Welcome to the next chapter of social connection. pic.twitter.com/ywSJPLsCoD
— Facebook (@Facebook) October 28, 2021