{"_id":"5d818a028ebc3e93bc19984b","slug":"facebook-briefly-blocks-netanyahu-chatbot-on-election-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक ने नेतन्याहू का चैटबॉट अकाउंट फिर किया बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेसबुक ने नेतन्याहू का चैटबॉट अकाउंट फिर किया बंद
Wed, 18 Sep 2019 07:06 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 18 Sep 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मंगलवार को एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार फेसबुक चैटबॉट सस्पेंड हुआ है। फेसबुक ने स्थानीय कानूनों के उल्लंघन के तहत ऐसा किया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इस्राइल ने बताया कि अवैध रूप से मतदान की जानकारी साझा करने के बाद फेसबुक ने नेतन्याहू के चैटबॉट को दिन भर के लिए बंद कर दिया।
फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, हम चुनावों की सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर के चुनाव अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। हमारी नीति स्पष्ट है कि देश में लागू सभी कानूनों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
इसलिए हम तब तक उनका (नेतन्याहू) चैटबॉट बंद रखेंगे जब तक वहां मतदान संपन्न नहीं हो जाता। 10 बजे मतदान खत्म होने के बाद चैटबॉट शुरू हो जाएगा। बता दें कि हाल में हेट स्पीच नीतियों के तहत नेतन्याहू का फेसबुक चैटबॉट 24 घंटों के लिए सस्पेंड रहा था।
विज्ञापन