{"_id":"5f7d490a8ebc3eefb908a074","slug":"facebook-and-twitter-took-action-against-donald-trump-latest-post-regarding-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के 'फ्लू जैसा ही है कोरोना' पोस्ट पर फेसबुक और ट्विटर का एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के 'फ्लू जैसा ही है कोरोना' पोस्ट पर फेसबुक और ट्विटर का एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया
Wed, 07 Oct 2020 10:20 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया कंपनियों ने एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर एक्शन लिया है। दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि कोरोना वायरस फ्लू जैसा ही है। इस पर ट्विटर और फेसबुक ने एक्शन लेते हुए इसे गलत जानकारियों वाली पोस्ट में डाल दिया है।
विज्ञापन
फेसबुक ने इसे हटा दिया है लेकिन इससे पहले इस पोस्ट को 26,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को लेकर गलत जानकारी देने वाले पोस्ट को हमने हटा दिया है। इसी तरह ट्विटर ने भी एक पोस्ट पर वॉर्निंग लेबल लगा दिया।
विज्ञापन
ये वॉर्निंग लेबल बताता है कि पोस्ट ने कोविड-19 को लेकर गलत जानकारी फैलाई है और कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया है। 2019-20 में अमेरिका में फ्लू की वजह से 22,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में अब तक दो लाख दस हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ट्विटर गलत जानकारी वाले ट्वीट्स पर वॉर्निंग लेबल लगाता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। इससे पहले अगस्त में फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को हटा दिया था। वो पोस्ट कोविड-19 पर भ्रामक जानकारी दे रहा था। उस पोस्ट में एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि बच्चे कोविड-19 से इम्यून हैं।