{"_id":"5d8ff2358ebc3e93ad105123","slug":"facebook-and-instagram-server-down-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में कई जगहों पर ठप पड़े फेसबुक और इंस्टाग्राम, 66 फीसदी मिली शिकायतें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में कई जगहों पर ठप पड़े फेसबुक और इंस्टाग्राम, 66 फीसदी मिली शिकायतें
Sun, 29 Sep 2019 05:22 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 Sep 2019 05:22 AM IST
सार
- ब्रिटेन में फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप, यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत
- 66 फीसदी यूजर्स ने फेसबुक के पूरी तरह काम नहीं करने की शिकायतें कीं
- 23 फीसदी ने कहा कि वे फेसबुक लॉगइन नहीं कर पा रहे
- फेसबुक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई
विज्ञापन
Facebook And Instagram
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में फेसबुक और इंस्टाग्राम के पूरी तरह से ठप पड़ने की खबरें हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसकी शिकायत की। यूजर्स ने कहा कि वे ब्रिटेन के साथ साथ यूरोप के कुछ अन्य हिस्सों में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लॉग-इन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 66 फीसदी यूजर्स ने फेसबुक के पूरी तरह काम नहीं करने की शिकायतें कीं जबकि, 23 फीसदी ने कहा कि वे फेसबुक लॉगइन नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही सोशल नेटवर्किंग साइटें शनिवार की सुबह दोबारा से सुचारू रूप से काम करने लगीं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि पूरे यूरोप में फेसबुक डाउन है जबकि एक अन्य ने लिखा अपना फेसबुक स्टेटस चेक करें, निश्चित तौर पर यह डाउन है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि फेसबुक ही नहीं इंस्टाग्राम भी डाउन रहा है। हालांकि, इन सबके बीच फेसबुक की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यही नहीं 27 जनवरी की सुबह भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिंडर, हिपचैट एप के बंद पड़ने की शिकायतें आई थीं। तब फेसबुक ने कहा था कि यह मुश्किल टेक्निकल बदलाव की वजह से हुआ और यह कोई साइबर अटैक नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 सितंबर 2010 को भी फेसबुक के बंद पड़ने की शिकायतें सामने आई थीं।