फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   f16 fighter plane against India US State Department said following issue very closely

पाकिस्तान ने भारत भेजे एफ-16 लड़ाकू विमान, अमेरिकी विदेश विभाग ने अब दिया यह बयान

Wed, 06 Mar 2019 08:51 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
f16 fighter plane against India US State Department said following issue very closely
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो - फोटो : ANI
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ एफ-16 विमानों और एमराम मिसाइल इस्तेमाल किए जाने के मामले को बहुत करीब से देख रहा है। इससे पहले भारत ने अपने सैन्य प्रतिष्ठानों पर 27 फरवरी को हुए असफल हमले में अमेरिकी एफ-16 विमानों और एमराम मिसाइल का इस्तेमाल किए जाने के सबूत अमेरिका को सौंप दिए। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने कहा, "हमने उन रिपोर्टों को देखा है और हम इस मामले को बहुत बारीकी से देख रहे हैं।" 

पैलाडिनो ने कहा, "मैं किसी भी चीज की पुष्टि नहीं कर सकता। लेकिन नीतिगत तौर पर हम अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों की सामग्री पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं करते हैं। इस मुद्दे में न तो अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकियों और न ही संचार के बारे में कोई टिप्पणी कर सकते हैं।" 
विज्ञापन

 

भारत ने अमेरिका को सौंपे सबूत

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने पाकिस्तान द्वारा भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर 27 फरवरी को हुए असफल हमले में अमेरिकी एफ-16 विमानों और एमराम मिसाइल का इस्तेमाल करने के साक्ष्य अमेरिका को सौंप दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि भारत इस बात को लेकर निश्चिंत है कि वाशिंगटन इस मामले की तह तक जाएगा कि पाकिस्तान ने इस अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान के साथ ही हवा से हवा में मार करने वाली एमराम मिसाइल का इस विमान से भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया है।


भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को एमराम मिसाइल के अवशेषों को बतौर साक्ष्य प्रस्तुत किया था। इस दौरान बताया गया कि पाकिस्तान के पास एफ-16 के अलावा ऐसे कोई दूसरे लड़ाकू विमान नहीं हैं जो इस मिसाइल को दाग सकें। 

पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि उसने भारत के खिलाफ हवाई हमले में एफ-16 विमानों का इस्तेमाल नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed