फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   External Affairs Minister S Jaishankar arrived in Canberra to Tiranga welcome

Jaishankar Australia Visit: 'तिरंगा स्वागत' के लिए कैनबरा पहुंचे जयशंकर, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

Mon, 10 Oct 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप एएनआई, कैनबरा।
एएनआई, कैनबरा। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Oct 2022 06:26 AM IST
सार

अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जयशंकर अपने समकक्ष पेनी वोंग (Penny Wong) के साथ 13वीं विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) में शामिल होंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस (Richard Marles) से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
External Affairs Minister S Jaishankar arrived in Canberra to Tiranga welcome
तिरंगे के रंग में रंगा ऑस्ट्रेलिया का पुराना संसद भवन। - फोटो : Twitter@DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को "तिरंगा स्वागत के लिए" कैनबरा पहुंचे। इस दौरान वह द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर ने ट्वीट किया, तिरंगा स्वागत के लिए कैनबरा पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के पुराने संसद भवन को हमारे राष्ट्रीय रंगों में देखकर बहुत खुशी हुई। जयशंकर ऑस्ट्रेलिया में कैनबरा और सिडनी जाएंगे। यह इस साल विदेश मंत्री की ऑस्ट्रेलिया की दूसरी यात्रा है। इससे पहले फरवरी, 2022 में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग मेलबर्न लेने गए थे।

विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान जयशंकर अपने समकक्ष पेनी वोंग (Penny Wong) के साथ 13वीं विदेश मंत्रियों की रूपरेखा वार्ता (FMFD) में शामिल होंगे। विदेश मंत्री ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस (Richard Marles) से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह सिडनी में लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) सहित ऑस्ट्रेलियाई नौसेना, मीडिया और थिंक टैंक के साथ भी बातचीत करेंगे। जयशंकर न्यूजीलैंड की सफल यात्रा के बाद कैनबरा पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 
अपनी न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान विदेश मंत्री ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री नानैया महुता (Nanaia Mahuta) के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की। जयशंकर ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) से भी मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने न्यूजीलैंड में मंत्री बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला प्रियंका राधाकृष्णन सहित कई मंत्रियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कई सांसदों, व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ भारतीय छात्रों सहित भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। वेलिंगटन में उन्होंने भारतीय उच्चायोग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed