फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explosions near O2 arena in England UK part of filming event no threat to public says police

UK: ओ2 एरिना के पास विस्फोट फिल्म शूटिंग के सेट पर हुआ, पुलिस ने कहा- जनता को कोई खतरा नहीं

Sun, 01 Sep 2024 07:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Sep 2024 07:59 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में अग्निशमन विभाग ने लिखा कि 'सिल्वरटाउन में आग एक फिल्म सेट पर एक नियंत्रित विस्फोट के बाद लगी, जो नियंत्रण से बाहर हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए तेजी से काम किया, जो अब नियंत्रण में है।'

विज्ञापन
Explosions near O2 arena in England UK part of filming event no threat to public says police
ब्रिटेन पुलिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के O2 एरिना के पास हुए विस्फोट को लेकर पुलिस ने कहा है कि यह विस्फोट फिल्म शूटिंग का हिस्सा है और इससे जनता की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट फिल्म शूटिंग में तय फिल्मांकन का हिस्सा था।नन्यूहैम पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, 'हमें ग्रीनविच में O2 के आसपास विस्फोटों की रिपोर्ट के बारे में पता है। यह कैनिंग टाउन E16 क्षेत्र में पहले से तय फिल्मांकन कार्यक्रम का हिस्सा था। जनता को कोई खतरा नहीं है।'
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने बताया आग नियंत्रण से बाहर हो गई थी
वहीं लंदन फायर ब्रिगेड का कहना है कि सिल्वरटाउन में आग एक नियंत्रित विस्फोट से लगी थी, जो नियंत्रण से बाहर हो गई। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में अग्निशमन विभाग ने लिखा कि 'सिल्वरटाउन में आग एक फिल्म सेट पर एक नियंत्रित विस्फोट के बाद लगी, जो नियंत्रण से बाहर हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के लिए तेजी से काम किया, जो अब नियंत्रण में है।' एक अन्य पोस्ट में, फायर ब्रिगेड ने नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और कहा, 'आग से एक वैन नष्ट हो गई और अधिकांश कार और लॉरी आग से क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।' पोस्ट में आगे कहा गया, 'सिल्वरटाउन में डॉक रोड पर एक खुले मैदान में लगी आग पर चार दमकल गाड़ियों और करीब 25 दमकलकर्मियों ने काबू पाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed