फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Mosque Blast News: Explosion in mosque in Dhaka, simultaneous blast in six Air conditioners, many killed

बांग्लादेश की मस्जिद में बड़ा हादसा, एक साथ छह एसी में विस्फोट, 24 लोगों की मौत

Sun, 06 Sep 2020 04:05 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 06 Sep 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Mosque Blast News: Explosion in mosque in Dhaka, simultaneous blast in six Air conditioners, many killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक मस्जिद में एसी में विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मस्जिद में गैस रिसाव के कारण एक साथ छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट हुआ, जिसकी वजह से एक बच्चे सहित कम से कम 24 नमाजियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


नारायणगंज नदी के किनारे शहरी इलाके में स्थित बैतुल सलात मस्जिद में शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे नमाज के दौरान ये विस्फोट हुए। डेली स्टार के मुताबिक शनिवार रात तक 21 लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन पीड़ितों की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतकों में सात साल का एक बच्चा भी है। 13 अन्य पीड़ितों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बर्न यूनिट की प्रमुख डॉ सामंथा लाल सेन ने बताया कि शुक्रवार को एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई जबकि शनिवार को इलाज के दौरान 11 नमाजियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यूनिट में फिलहाल 25 अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर है क्योंकि उनके शरीर का 90 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जल चुका है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी आंतरिक रूप से जल गए हैं।

डॉ सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज सुबह उन्हें फोन किया और घायलों हालचाल पूछा और उनके लिए हर संभव चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed