फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   explosion in Kabul Afghanistan World news in hindi

World News: काबुल में बम विस्फोट से दो की मौत; पाकिस्तान का दावा- एलओसी पर गोलीबारी में नागरिक की हुई मौत

Tue, 22 Aug 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 22 Aug 2023 06:07 AM IST
सार

काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के मुताबिक, विस्फोट अफगानिस्तान के न्याय मंत्रालय की इमारत के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चुनौतियों और जटिलताओं को उजागर करता है।

विज्ञापन
explosion in Kabul Afghanistan World news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल के दारुल अमन इलाके में यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने बताया कि काबुल के दारुल अमन इलाके में सड़क किनारे एक तिपहिया वाहन में रखा चुंबकीय बम फट गया। हालांकि, तालिबान ने हमले में मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के मुताबिक, विस्फोट तालिबान द्वारा नियुक्त अफगानिस्तान के न्याय मंत्रालय की इमारत के पास हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चुनौतियों और जटिलताओं को उजागर करता है।

विज्ञापन


एलओसी पर गोलीबारी में पाक नागरिक की मौत!
पाकिस्तान ने सोमवार को दावा किया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर निकियाल सेक्टर में बिना किसी उकसावे की गई गोलीबारी में उसके एक नागरिक की मौत हो गई। पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए नागरिक की पहचान 60 वर्षीय गयास के रूप में की गई है, जो कोटली जिले के ओली गांव का रहने वाला था। बयान में कहा गया है कि खेतों में घास काट रही तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। पाक सेना ने इस घटना को मौजूदा युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया गया। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं पर शांति चाहता है। हम अपने नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे।
विज्ञापन


तोशाखाना मामले में इमरान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े तोशाखाना मामले की सुनवाई 23 अगस्त को होगी। इस मामले में इमरान खान को दोषी ठहराया गया है, जिसके खिलाफ उन्होंने शीर्ष अदालत में अपील की है। दोषी ठहराए जाने के बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) उमर अता बंदियाल, जस्टिस मजहर अली अकबर नकवी और जस्टिस जमाल मंदोखेल की पीठ सुनवाई करेगी। इस मामले में जिला और सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने इमरान को दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ नेपाल के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त
नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने विश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश श्रेष्ठ, जिन्हें संवैधानिक परिषद ने प्रधान न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित किया था, को सोमवार को संसदीय सुनवाई समिति की बैठक की सर्वसम्मति से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति पौडेल द्वारा नियुक्त किया गया है। विश्वम्भर प्रसाद श्रेष्ठ मंगलवार को शपथ लेंगे।

न्यूयॉर्क में इंडिया डे, जैकलीन और सामंथा ने लहराया तिरंगा
भारत के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी ‘इंडिया डे परेड’ रविवार दोपहर को न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुई, जिसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने विशाल झांकियां निकालीं। इसमें अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु, जैकलीन फर्नांडीज, न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर भी शामिल हुए। परेड में अभिनेत्री जैकलीन तिरंगा लहराते दिखीं।

ऑस्ट्रेलिया के मलाबार में भारत, अमेरिका समेत चार देशों ने सतह से समुद्र तक दिखाया दमखम
चीन को असहज करने वाला भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं का 11 दिनों तक चला साझा अभ्यास मलाबार-2023 सोमवार को समाप्त हुआ। सिडनी के करीब ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर हुआ ये अभ्यास मलाबार अभ्यास का 27वां संस्करण था। इस अभ्यास को कुल दो चरणों 11-15 अगस्त 2023 तक बंदरगाह और 16-21 अगस्त तक समुद्र में पूरा किया गया। मालाबार युद्धाभ्यास में भारत का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित विध्वंसक आईएनएस कोलकाता, फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ने किया। इसके अलावा अभ्यास में आरएएन जहाज एचएमएएस चॉल्स और एचएमएएस ब्रिस्बेन, यूएसएस राफेल पेराल्टा, जेएस शिरानुई के साथ-साथ पनडुब्बियां, लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान भी शामिल थे। मलाबार युद्धाभ्यास के समुद्री भाग में हवा, सतह और समुद्र के नीचे के क्षेत्रों में जटिल कार्यों को अंजाम दिया गया।


वैश्विक स्तर पर कुशल पेशेवरों की पूर्ति करेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रशिक्षण सामग्री साझा करने और कौशल के सामंजस्य के माध्यम से नर्सिंग और आयु-देखभाल से संबंधित पाठ्यक्रमों व भाषाई समस्या को दूर कर कुशल पेशेवरों को प्रोत्साहन देने पर सार्थक बातचीत हुई। दोनों मंत्रियों ने कौशल विकास के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पारस्परिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के साथ ही कुशल कार्यबल की वैश्विक मांगों को देखते हुए मिलकर काम करने पर सहमत जताई। प्रधान ने ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed