फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   explosion in chemical factory in Thailand leaving one killed and 62 injured

थाइलैंड: बैंकाक के प्लास्टिक कारखाने में भीषण विस्फोट, एक की मौत, 62 लोग घायल

Mon, 05 Jul 2021 08:00 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बैंकॉक
पीटीआई, बैंकॉक Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Jul 2021 08:00 PM IST
सार

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए, जिनमें राहत और बचावकर्मी भी शामिल हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट ने सुवर्णभूमि में बने टर्मिनल भवन को हिलाकर रख दिया, जिससे बैंकॉक के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ‘अलर्ट’ घोषित किया गया। हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि कोई उड़ान सेवा रद्द नहीं की गई। 

विज्ञापन
explosion in chemical factory in Thailand leaving one killed and 62 injured
थाईलैंड के कारखाने में लगी आग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विस्फोट में घटनास्थल के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और जहरीला धुआं फैलने की आशंका के चलते बड़ी तादाद में लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 62 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में 12 लोग दमकल विभाग और बचाव दल के भी हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि फोम और प्लास्टिक की गोलियां बनाने वाले इस कारखाने में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। यह कारखाना बैंकॉक के बाहर सुवर्णाभूमि हवाई अड्डे के पास स्थित है। विस्फोट के बाद आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मलबा व धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन


स्थानीय आपदा रोकथाम अधिकारी सी सुवन्नाकितपोंग ने बताया कि सुबह तक मिंग दिह केमिकल फैक्टरी में लगी आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन स्टाइरीन मोनोमेर रसायन से भरा एक बड़ा टैंक जल रहा है। दोपहर बाद तक काला धुआं निकलता रहा और हेलीकॉप्टर बेहद पास से इस पर अग्निरोधक डालने के लिए उड़ान भरते रहे जिसमें शुरूआत में कुछ सफलता मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed