{"_id":"5fe6b21d9836f30dcf50119c","slug":"explosion-in-afghanistan-three-people-wounded-in-an-explosion-in-pul-e-sokhta-area-in-kabul-pd6-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बम धमाकों से दहली राजधानी काबुल, दो पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बम धमाकों से दहली राजधानी काबुल, दो पुलिसकर्मियों की मौत
Sat, 26 Dec 2020 11:06 AM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार सुबह कई बम विस्फोट हुए, जिसमें कम से कम दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज ने कहा कि पश्चिमी काबुल में एक पुलिस वाहन से चिपकाए गए एक चुंबकीय बम में विस्फोट से दो अधिकारियों की मौत हो गई और एक नागरिक घायल हो गया। फरमार्ज ने बताया कि दक्षिणी काबुल में भी शनिवार सुबह पुलिस की कार से लगे एक बम के फटने से दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्वी काबुल में एक तीसरा चुंबकीय बम विस्फोट हुआ, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। शहर में कम से कम दो अन्य विस्फोटों की भी खबरें हैं, लेकिन पुलिस ने इसको लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया।
विज्ञापन
काबुल में हुए हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है। इस्लामिक स्टेट समूह ने हाल के महीनों में राजधानी में कई हमले किए हैं।