Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explosion at a school in eastern Afghanistan several kills, wounds more than 97

अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: 10 की मौत और 100 से ज्यादा जख्मी; पुलिस ने मामले में अब तक क्या बताया?

Sat, 28 Nov 2026 03:27 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, काबुल।
पीटीआई, काबुल। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Nov 2026 03:27 PM IST
सार

अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में एक स्कूल में हुए विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में खनन कंपनियों के विस्फोटक गोदाम में लापरवाही की बात सामने आई है। घायलों में 15 अस्पताल में भर्ती हैं। आखिर स्कूल के पास विस्फोटक सामग्री कैसे रखी गई और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Explosion at a school in eastern Afghanistan several kills, wounds more than 97
अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास हुए धमाके में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 110 से अधिक लोग घायल हो गए। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विस्फोट दोपहर से पहले असदाबाद शहर के अंदीर सिर इलाके में हुआ। यहां एक स्कूल के पास खनन (माइनिंग) कंपनियों के विस्फोटक सामग्री भंडारण स्थल पर धमाका हुआ था।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा संभवतः लापरवाही और पर्याप्त सुरक्षा उपाय न अपनाने की वजह से हुआ। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पझवोक न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि घायल हुए छात्रों में से चार को जलालाबाद प्रांतीय अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज कुनार प्रांत के अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान आज भी कई दशकों से चले आ रहे युद्धों की वजह से जमीन में दबे लैंडमाइंस और बिना फटे विस्फोटकों (अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस) की समस्या से जूझ रहा है। ये खतरनाक विस्फोटक अब भी लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां और कितने बजे हुआ विस्फोट?
कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान के मुताबिक, विस्फोट शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्रांत के अंडर सेर इलाके में स्थित एक मिडिल स्कूल में हुआ। धमाके के बाद कई छात्रों के मारे जाने और घायल होने की सूचना मिली। कुनार प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल घटनास्थल पर जांच और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विस्फोट के पीछे क्या वजह सामने आई?
फिलहाल विस्फोट की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शुरुआती जानकारी में यह भी नहीं बताया है कि धमाका किस तरह की सामग्री से हुआ। इसके अलावा मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। जांच टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और विस्फोट से जुड़े तथ्यों को जुटा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि स्कूल में धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे कौन-सी वजह थी।

क्या अफगानिस्तान में पहले भी स्कूल को बनाया गया था निशाना?
अफगानिस्तान में स्कूल परिसर पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अगस्त में राजधानी काबुल के एक स्कूल परिसर में हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया था। इस घटना में 40 से अधिक बच्चे घायल हो गए थे। घायल बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच थी। उस घटना ने भी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा की थी।

इसी हफ्ते स्थानीय मीडिया ने बताया था कि 2026 में अब तक अफगानिस्तान में लैंडमाइंस और बिना फटे विस्फोटकों से जुड़े हादसों में 257 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 87 लोग घायल हुए हैं। इन हादसों में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 189 बच्चों की मौत हुई है और 73 बच्चे घायल हुए हैं।

'टोलो न्यूज' ने अनुसार, अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएनडीएमए) के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया, "2026 की शुरुआत से अब तक पूरे देश में लैंडमाइन और बिना फटे विस्फोटकों के कारण कुल 344 लोग या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या बच्चों की है।"

हालांकि देशभर में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है, लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान में 900 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन अब भी लैंडमाइंस और विस्फोटकों से प्रभावित है। देश के कई प्रांतों के लोगों का कहना है कि ये विस्फोटक आज भी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से प्रभावित इलाकों को जल्द साफ कराने की मांग की है।

कंधार के रहने वाले हारून यूसुफी ने कहा कि बारूदी सुरंगों के लगातार खतरे का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस बीच, एएनडीएमए ने बताया कि अफगानिस्तान के सर-ए-पुल और बामियान प्रांतों को पूरी तरह लैंडमाइंस और बिना फटे विस्फोटकों से मुक्त कर दिया गया है।


जुलाई में संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया था कि अफगानिस्तान में हर महीने करीब 50 लोग युद्ध के दौरान छोड़े गए बिना फटे विस्फोटकों की वजह से मारे जाते हैं या घायल होते हैं। इनमें लगभग 80 प्रतिशत पीड़ित बच्चे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed