फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explosion and Fire in Southern France Killed more than Six

हादसा: दक्षिणी फ्रांस में विस्फोट और आग लगने से सात की मौत, आंतरिक मामलों के मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने की पुष्टि

Tue, 15 Feb 2022 01:54 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पेरिस
एएनआई, पेरिस Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Explosion and Fire in Southern France Killed more than Six
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

 दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी फ्रांस के पाइरेनीस-ओरिएंटल विभाग में एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो बच्चे भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


 फ्रांस के ब्लेउ ब्रॉडकास्टर के मुताबिक, यह घटना सोमवार तड़के करीब दो बजे की है। आग ने भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर एक किराने की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पास की इमारतों में फैल गई, जिससे कम से कम 11 अपार्टमेंट प्रभावित हुए। डारमैनिन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "वास्तविक रूप से यह एक त्रासदी है जो पाइरेनीस-ओरिएंटल के सेंट-लॉरेंट-डी-ला-सलांक में हुई। इस हादसे में दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है।"
विज्ञापन


डारमैनिन ने कहा, राहत एवं बचाव कार्य के लिए आपातकालीन सेवाओं को लगाया गया है, उनकी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ है। ब्रॉडकास्टर ने बताया कि आग में लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। मंत्री के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि गैस सिलिंडर में विस्फोट के कारण यह हादसा हो सकता है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed