फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Explained: Hardline Israeli Group Tsav 9 Sanctioned By US

Tsav-9: क्या है इस्राइली दक्षिणपंथी समूह 'तजाव-9', जिस पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध; जानें इसके बारे में सबकुछ

Sun, 16 Jun 2024 06:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

Tsav-9: अमेरिकी विदेश विभाग ने गाजा को मानवीय मदद पहुंचाने वाले वाहनों के रास्ते में बाधा डालने और ट्रकों पर हमला करने के लिए इस्राइली दक्षिणपंथी समूह तजाव-9 पर प्रतिबंध लगाए हैं।

विज्ञापन
Explained: Hardline Israeli Group Tsav 9 Sanctioned By US
इस्राइल का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने इस्राइल के दक्षिणपंथी संगठन तजाव-9 पर प्रतिबंध लगाए हैं। इस समूह पर गाजा को मानवीय मदद पहुंचाने वाले वाहनों को निशाना बनाने का आरोप है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से उठाए गए इस कदम का मकसद वेस्ट बैंक में हिंसा और अशांति के मुद्दों को संबोधित करना है। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने गाजा को मानवीय मदद पहुंचाने वाले वाहनों के रास्ते में बाधा डालने और ट्रकों पर हमला करने के लिए इस संगठन पर प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश विभाग के मुताबिक, तजाव-9 के सदस्यों ने शुरुआत में गाजा-इस्राइल-मिस्र सीमा के पास महत्वपूर्ण केरेम शलोम क्रॉसिंग को बाधित किया। बाद में ट्रकों में आग लगाई और फिर इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) के जवानों को घायल किया, जिससे गाजा के भीतर भुखमरी का संकट और बढ़ गया। 
विज्ञापन


तजाव-9 क्या है?
तजाव-9 समूह इस साल की शुरुआत में जनवरी में उभरकर सामने आया। इस संगठन को उन परिवारों ने बनाया, जिनके परिजनों को पिछले साल सात अक्तूबर के हमास के हमले के बाद बंधक बनाया गया था। ये लोग गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने का विरोध करते हैं। इनका मानना है कि ज्यादातर मदद को हमास तक ही पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गठन के बाद से तजाव-9 कई गाजा में मदद को रोकने के लिए कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। इस समूह पर मुख्य सड़कों को बाधित करने, ड्राइवरों को परेशान करने और ट्रकों में तोड़फोड़ करने, केरेम शलोम क्रॉसिंग में वाहनों पर हमले करने, ट्रकों में आग लगाने और आईडीएफ के जवानों को घायल करने का आरोप है। तजाव-9 के सदस्यों ने मई में हेब्रोन के पास गाजा को मदद पहुंचाने वाले दो ट्रकों को लूट लिया था और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। सामने आए वीडियो फुटेज में उन्हें मदद की शिपमेंट में तोड़फोड़ करते, सड़क पर भोजन और चिकित्सा आपूर्ति को गिराते हुए देखा गया था। उनकी इन गतिविधियों ने गाजा में बिगड़ते मानवीय संकट को बढ़ाने में योगदान दिया। जहां अकाल की स्थिति बन गई है। 

 
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि तजाव-9 के हमलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, विदेश विभाग के प्रतिबंध नीति के निदेशक आरोप हारून फोर्सबर्ग ने अपराधियों (तजाव-9 के सदस्यों) को जवाबदेह ठहराने के लिए सभी साधनो का इस्तेमाल करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed