फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Exhibition performed by Indian tribes in Australia against Pulwama attack

पुलवामा हमले के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में भारत वंशियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 17 Feb 2019 12:55 PM IST
अजय सिंह भाषा, मेलबर्न
भाषा, मेलबर्न Published by: अजय सिंह Updated Sun, 17 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Exhibition performed by Indian tribes in Australia against Pulwama attack
- फोटो : अमर उजाला

भारत वंशियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शनिवार को यहां विक्टोरियन संसद के बाहर प्रदर्शन किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए। उनके हाथों में बैनर थे जिन पर ‘‘आतंकवाद को ना कहें’’ और ‘‘पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना बंद करो‘‘ लिखा था। 
विज्ञापन


स्थानीय काउन्सेलर इंताज खान ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करना बंद करना चाहिए। उन्होंने हमले में मारे गए परिवारों के लिए मुआवजे की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी कार्तिक अरासू ने कहा कि यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था क्योंकि भारत हमेशा प्रेम और शांति के लिए खड़ा रहा है। ‘हिंदू कॉउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की। 

उसने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘हिंदू कॉउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकवादी हमले की अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कड़ी निंदा करता है। शहीदों के परिवार वालों के साथ हमारी गहरी संवदेनाएं हैं।’’ शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को सिडनी के हैरिस पार्क में एक सभा का आयोजन किया जाएगा।


‘लेबर पार्टी’ के नेता बिल शॉटेन ने भी इस हमले की निंदा की और जवानों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed