{"_id":"65619f8b09086598cd09d543","slug":"ex-us-policeman-convicted-of-george-floyd-s-murder-stabbed-in-jail-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: फ्लॉयड की हत्या के आरोप में सजा काट रहे पूर्व पुलिस अधिकारी चाउविन पर जेल में चाकू से हमला, बची जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: फ्लॉयड की हत्या के आरोप में सजा काट रहे पूर्व पुलिस अधिकारी चाउविन पर जेल में चाकू से हमला, बची जान
Sat, 25 Nov 2023 12:47 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:47 PM IST
सार
America: फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स ने पुष्टि की है कि टक्सन जेल में एक कैदी को शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चाकू मार दिया गया, हालांकि एजेंसी के बयान में चाउविन (47) का नाम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
डेरेक चाउविन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिनियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन, जिन्हें 2020 में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था, को एरिजोना की एक संघीय जेल में चाकू मार दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन्स ने पुष्टि की है कि टक्सन जेल में एक कैदी को शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) चाकू मार दिया गया, हालांकि एजेंसी के बयान में चाउविन (47) का नाम नहीं लिया गया।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स ने स्थिति से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि कोई अन्य कैदी या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ और स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
ब्यूरो के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन चिकित्साकर्मियों ने कैदी को आगे के उपचार और मूल्यांकन के लिए एक स्थानीय अस्पताल में ले जाने से जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार किए। उनके हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी, लेकिन घटना की जानकारी रखने वाले लोगों में से एक ने कहा कि चॉविन हमले में बच गए। चाउविन को हत्या के आरोपों और फ्लॉयड के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद वह संघीय जेल में दो दशक से अधिक की सजा काट रहा था। चाउविन के वकीलों ने इस में कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन