{"_id":"6310ce9701644801fa1a7766","slug":"ex-sri-lankan-president-gotabaya-rajapaksa-likely-to-return-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: शनिवार को देश वापस लौट सकते हैं श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे, करीबी सूत्र ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: शनिवार को देश वापस लौट सकते हैं श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे, करीबी सूत्र ने दी जानकारी
Thu, 01 Sep 2022 08:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:54 PM IST
सार
रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा के हवाले से यह खबर दी है। उन्होंने संकेत दिया कि राजपक्षे शनिवार को वापस थाईलैंड से देश लौट सकते हैं। इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि 24 अगस्त को स्वदेश लौट सकते हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे जल्द ही कोलंबो लौट सकते हैं। देश में जबर्दस्त आर्थिक व सियासी संकट व उनके खिलाफ भड़के विद्रोह के बीच वे जुलाई में देश छोड़ कर भागने को मजबूर हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को थाईलैंड से स्वदेश लौट सकते हैं।
विज्ञापन
डेली मिरर ने राजपक्षे के करीबी रूस में श्रीलंका के पूर्व राजदूत उदयंगा वीरातुंगा के हवाले से यह खबर दी है। उन्होंने संकेत दिया कि राजपक्षे शनिवार को वापस थाईलैंड से देश लौट सकते हैं। इससे पहले उन्होंने संकेत दिया था कि 24 अगस्त को स्वदेश लौट सकते हैं। श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसे लेकर देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसी कारण राजपक्षे विदेश भागने पर मजबूर हुए थे। राजपक्षे ने पिछले माह इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके स्थान पर रानिल विक्रमसिंघे देश के नए राष्ट्रपति बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बैंकॉक में हैं पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे
गौरतलब है कि गोतबाया राजपक्षे पिछले महीने मालदीव भाग गए थे और उसके बाद वहां से सिंगापुर भाग गए। उन्होंने मेडिकल वीजा पर सिंगापुर में प्रवेश किया और वहां रहने के लिए इसे दो बार बढ़ाया गया। चूंकि इसके बाद उनके वीजा आगे नहीं बढ़ाया जा सका इसलिए राजपक्षे और उनकी पत्नी थाईलैंड के लिए रवाना हुए। थाई सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे वहां 90 दिनों तक रह सकते हैं। हालांकि, राजपक्षे को थाईलैंड में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। फिलहाल, पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे अपनी पत्नी लोमा राजपक्षे के साथ बैंकॉक के एक होटल में ठहरे हुए हैं और सुरक्षा कर्मियों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
एसएलपीपी के अनुरोध पर हुई है देश वापसी की व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजपक्षे के नेतृत्व वाली एसएलपीपी द्वारा उनसे अनुरोध किए जाने के बाद राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने उनकी वापसी की व्यवस्था की है। 19 अगस्त को एसएलपीपी के महासचिव सागर करियावासम ने कहा कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के साथ हुई बैठक में ये अनुरोध किया गया था।
वहीं, दूसरी तरफ आईएमएफ ने गुरुवार को घोषणा की कि वह दिवालिया द्वीप राष्ट्र को अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने और लोगों की आजीविका की रक्षा करने में मदद करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते के तहत श्रीलंका को चार वर्षों में लगभग 2.9 बिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करेगा।