फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ex Army Chief MM Naravane honored for strengthen Indo US ties

Big News: भारत-अमेरिकी संबंधों की मजबूती के लिए पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे सम्मानित, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Tue, 26 Jul 2022 03:16 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Jul 2022 03:16 AM IST
सार

भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में जनरल नरवणे ने रक्षा साझेदारी में सुधार और अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती अंतर-क्षमता के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में मदद की है। इसी तरह से पूर्व रक्षा मंत्री मैटिस ने अपने कार्यकाल में भारत को अमेरिका का सामरिक साझेदार बनाने के लिए काम किया।

विज्ञापन
Ex Army Chief MM Naravane honored for strengthen Indo US ties
एमएम नरवणे - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका के लिए पूर्व भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे और पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस को सम्मानित किया गया। अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने जनरल नरवणे और मैटिस को सार्वजनिक सेवा सम्मान प्रदान किया। 
विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को वैश्विक लीडरशिप और सार्वजनिक सेवा सम्मान प्रदान करता है। मंच के अध्यक्ष और सीईओ मुकेश अघी ने कहा, इन लोगों को अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


मंच का कहना है कि भारतीय सेना के प्रमुख के रूप में जनरल नरवणे ने रक्षा साझेदारी में सुधार और अमेरिका और भारत के बीच बढ़ती अंतर-क्षमता के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में मदद की है। इसी तरह से पूर्व रक्षा मंत्री मैटिस ने अपने कार्यकाल में भारत को अमेरिका का सामरिक साझेदार बनाने के लिए काम किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद अली की ‘रंबल इन जंगल’ में जीती बेल्ट 61.8 लाख डॉलर में बिकी
मोहम्मद अली द्वारा 1974 में ‘हैवीवेट’ मुकाबले ‘रंबल इन जंगल’ में जीती गई बेल्ट एक नीलामी में 61.8 लाख डॉलर की बिकी है। डलास के ‘हेरिटेज ऑक्शन’ के अनुसार, नीलामी में कड़े मुकाबले के बाद ‘इंडियानापोलिस कोल्ट्स’ (पेशेवर फुटबॉल टीम) के मालिक जिम इरसे के हाथ यह बेल्ट लगी।

इरसे ने बताया कि उन्होंने अपने रॉक म्यूजिक, अमेरिकी इतिहास और पॉप कल्चर से जुड़ी चीजों के संग्रह के लिए यह बेल्ट खरीदी है। बेल्ट दो अगस्त को शिकागो के नेवी पियर में और नौ सितंबर को इंडियानापोलिस में प्रदर्शित की जाएगी।

अल्बानिया के नए राष्ट्रपति बेगज ने शपथ ग्रहण की
अल्बानिया के नए राष्ट्रपति बजराम बेगज (55) ने शपथ ली और विभिन्न राजनीतिक दलों से देश के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने और कानून के शासन को मजबूत करने का आग्रह किया। 140 सीटों वाली संसद में 78 वोट हासिल कर जीते राष्ट्रपति बजराम बेगज (55) ने संसद में एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पूर्व आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बेगज ने कहा, मैं उन लोगों के प्रति कभी तटस्थ नहीं रहूंगा जो अपने निजी हितों को देश के ऊपर रखते हैं। विपक्ष से कोई साझा उम्मीदवार न होने पर बेगज को सत्तारूढ़ वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी ने नामित किया था।

अंतरिक्ष स्टेशन पर उतरे चीनी यात्रियों का प्रयोगशाला के मॉड्यूल में प्रवेश
चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद उसके तीन अंतरिक्ष यात्री सोमवार को अपने देश की प्रयोगशाला के मॉड्यूल में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गए। चीन के आधिकारिक मीडिया के मुताबिक चीन ने वेंटियन नामक अपनी अंतरिक्ष प्रयोगशाला शुरू की है। नियोजित कक्षा में प्रवेश करने के बाद सोमवार को तड़के अंतरिक्ष स्टेशन के सामने वाले हिस्से के साथ वेंटियन मॉड्यूल को संबद्ध किया गया। पहली बार चीन के दो 20-टन-स्तर के अंतरिक्ष यान ने कक्षा में संबद्ध होते हुए डॉकिंग प्रक्रिया का संचालन किया है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, डॉकिंग के बाद, अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कर रहे तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने प्रयोगशाला में प्रवेश किया। मिशन के योजनाकारों ने कहा कि आने वाले हफ्तों में, वेंटियन की एक रोबोट उपकरण के माध्यम से जगह बदली जाएगी और नई जगह पर आने के बाद यह वहीं रहेगी तथा दीर्घकालिक संचालन को तैयार होगी।

पेलोसी के दौरे से चीनी तनाव के बीच ताइवान ने किया युद्धाभ्यास
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (निचला सदन) की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के संभावित दौरे के तहत ताइवान ने सोमवार को हवाई हमले का युद्धाभ्यास किया। ताइवान ने यह कदम चीन की उन धमकियों के तहत उठाया जिनमें पेलोसी को ताइवान दौरा न करने की सलाह दी गई है। इस युद्धाभ्यास से चीन-ताइवान को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय सचेत हो गया है। इस जलडमरूमध्य में एक नए संकट की आशंका को देखते हुए इसे संघर्ष का संभावित हॉटस्पॉट माना जा रहा है।

युद्धाभ्यास के दौरान राजधानी ताइपे में हवाई हमले के सायरन बजाए गए और सेना ने अपने वार्षिक हान कुआंग अभ्यास को शुरू किया। इस दौरान संयुक्त रूप से वायु और समुद्री अभ्यास तथा टैंकों व सैनिकों को भी शामिल किया गया। ताइपे में पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों को आश्रय स्थलों में जाने के लिए निर्देश दिए। बता दें, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पेलोसी यहां का दौरा कब करेंगी।

फलस्तीन शरणार्थियों के लिए भारत ने दिए 25 लाख डॉलर
भारत ने फलस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 25 लाख डॉलर का योगदान दिया। एजेंसी ने बताया, भारतीय विदेश मंत्रालय के पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका डिवीजन के निदेशक, सुनील कुमार ने 22 जुलाई को पूर्वी येरूशलम में चेक दिया। यह चेक यूएनआरडब्ल्यूए के विदेश संबंध विभाग की भागीदारी के निदेशक करीम आमेर को दिया गया।

आमेर ने फलस्तीनी शरणार्थियों के प्रति निरंतर प्रयासों के लिए भारत का आभार जताया और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा, यह सामयिक योगदान यूएनआरडब्ल्यूए के काम के लिए भारत के अटूट समर्थन और फलस्तीन शरणार्थियों की भलाई के लिए प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रदर्शन है। समारोह में पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के अवर सचिव हरीश कुमार भी मौजूद थे। बता दें कि भारत यूएनआरडब्ल्यूए का एक समर्पित दाता है।

केरल के चर्च पर ईडी का छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की मेटेर मेमोरियल चर्च पर सोमवार को छापा मारा। ईडी ने सीएसआई दक्षिण केरल डायसस के मुख्यालय पर भी छापा मारा, जिसमें चर्च के सर्वोच्च नेता बिशप ए धर्मराज रसालम का कार्यालय है। ईडी ने चर्च द्वारा काराकोनम में संचालित मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला देने के नाम पर भारी रकम वसूली गई थी।

ईडी ने साथ ही चर्च के सचिव टीटी प्रवीण और सीएसआई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा निदेशक डॉ बेनेट अब्राहम के आवासों पर भी छापा मारा। ईसाई शिक्षा बोर्ड के निदेशक फादर सी आर गॉडविन ने कहा, वे (ईडी) चर्च के खिलाफ कुछ करना चाहते हैं, वे चर्च को नष्ट करना चाहते हैं। इसलिए वे अलग-अलग निकायों के खिलाफ एक-एक करके मामले दर्ज कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने दें, हमें इसका सामना करके खुश हैं। आज सुबह 6:30 बजे हमें सूचना दिए बिना ये लोग आए और छापा मारा।

4727 करोड़ के यस बैंक घोटाले में सीबीआई ने दायर किया आरोप पत्र
4727 करोड़ रुपये के यस बैंक-डीएचएफएल घोटाले में सीबीआई ने सोमवार को पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले और उसकी कंपनियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। जांच एजेंसी ने मुंबई की विशेष सीबीआई कोर्ट के समक्ष दायर पूरक आरोप पत्र में सत्यम गोपालदास टंडन, मेट्रोपोलिस होटल्स एलएलपी, एबीआईएल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, एबीआईएल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, अरिंदम डेवलपर्स, अविनाश भोसले ग्रुप और फ्लोरा डेवलपमेंट्स लिमिटेड को आरोपी बनाया है। सीबीआई का आरोप है कि कर्ज और परामर्श सेवाओं के रूप में भोसले की कंपनियों समेत विभिन्न बिल्डरों के जरिये 4727 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया। एजेंसी ने कहा कि अन्य की भूमिका को लेकर मामले की जांच जारी है। 

नेपाल में चीनी का कॉल सेंटर पकड़ा, दो भारतीय गिरफ्तार
चीनी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मार कर दो भारतीयों सहित 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को टिंकून इलाके में मौजूद स्काई वर्ल्ड सर्विस सेंटर पर कार्रवाई में पुलिस ने 33 नेपाली, 1 चीनी को भी पकड़ा है। पुलिस ने इन पर धोखा देना, पैसे निकालने के लिए घोटाले करना और निजी जानकारी हैक करने का आरोप लगाया है। 26 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय महिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 8 लाख 29 हजार नकद, 362 लैपटॉप और 748 डेस्कटॉप कंप्यूटर बरामद किया है।

चिकित्सा उपकरणों के पंजीकरण की समय सीमा नहीं बढ़ेगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चिकित्सा उपकरणों के पंजीकरण की समय सीमा आगे बढ़ाने से साफ इन्कार किया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में अधिकांश चिकित्सा उपकरण आगामी एक अक्तूबर से लाइसेंस व्यवस्था के अधीन आने वाले हैं। इस नई व्यवस्था का पहला चरण बीते वर्ष शुरू हुआ था जबकि दूसरा चरण इसी साल से शुरू हो जाएगा।

देश भर में 26,126 ग्रामीण बस्तियां पी रहीं दूषित पानी
देश की 26,126 ग्रामीण बस्तियों में लोग दूषित पानी पी रहे हैं। जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यसभा में इस साल 20 जुलाई तक के आंकड़े रखे। एक अप्रैल, 2021 से एक अप्रैल, 2020 के दौरान इनकी तादाद 36,054 थी। जल शक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने बताया, 26 राज्यों के 408 जिलों में फ्लोराइड व 25 राज्यों के 209 जिलों में आर्सेनिक ज्यादा मात्रा में मिला।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा मामले में सात लोग दबोचे
सीबीआई ने पिछले साल पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा में हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रणव बरकैत, प्रीतम रॉय सरकार, रतन रॉय सरकार, लिटन शील, लिटन भौमिक, नकुल रॉय सरकार और बिश्वजीत बर्मन को कूच बिहार, जयपुर व कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने 19 अगस्त 2021 को जांच शुरू की थी।  

13 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामले में 13 आरोपियों की अग्रिम जमानत सोमवार को खारिज कर दी। ये सभी हरन सीबीआई ने 17 लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, अग्रिम जमानत देेने के आदेश में त्रुटियां हैं और इसे खारिज करते हैं।

जी चाहता है राजनीति छोड़ दूं : गडकरी
स्पष्टवादिता के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा, महात्मा गांधी के दौर की राजनीति सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही। बाद में इसका फोकस देश व विकास के लक्ष्य की तरफ केंद्रित हो गया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जा चाहता है कि राजनीति से दूर हो जाऊं। उन्होंने कहा कि राजनीति के अलावा भी जीवन में कई चीजें करने लायक हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति समाज का विकास करने के लिए है, लेकिन मौजूदा वक्त में राजनीति का इस्तेमाल सत्ता पाने के लिए किया जा रहा है।

 

नेताओं को समाज, शिक्षा और कला के क्षेत्र में विकास के लिए काम करना चाहिए। गडकरी के बयान पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने अपने मन की बात कही है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि मैं पंडित नेहरू या किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता।

किसानों की आय नहीं, यातना कर दी दोगुनी : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर बीमा कंपनियों को 40 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, पीएम किसान उत्पीड़न योजना से शहीद किसानों को मुआवजा नहीं, आत्महत्या के आंकड़े नहीं, ‘मित्रों’ के कर्ज माफ, किसानों के नहीं, लेकिन फसल बीमा के नाम पर कंपनियों को 40,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया।
 

बंगाल : बहरामपुर पुलिस थाने में धमाका, तीन लोग घायल
बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले बहरामपुर थाने में हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। थाने के गोदाम में रखी बैटरी में धमाका हुआ था। घायलों में सब इंस्पेक्टर कृष्णेंदु गोस्वामी और दो नागरिक हैं। तीनों का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

शोध छात्रा से यौन शोषण के आरोप में रजिस्ट्रार गिरफ्तार
पेरियार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि रजिस्ट्रार डी गोपी की गिरफ्तारी सिद्दरकोइल की शोध छात्रा की शिकायत के आधार पर हुई। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गोपी ने ऑफिस में बुलाकर यौन शोषण किया।

करेंसी पर दृष्टिबाधितों के लिए जोड़े गए नए फीचर : रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उसने करेंसी नोटों पर दृष्टिबाधितों की सुविधा के लिए स्पर्श से महसूस होने वाले कई फीचर जोड़े हैं। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और जस्टिस एमएस कर्णिक की खंडपीठ नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड (एनएबी) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।


आरबीआई के वकील ने कहा कि 100 रुपये के नोट पर त्रिभुज और चार उभरी लाइनें हैं, 500 के नोट पर वृत्त और 5 उभरी लाइनें हैं। 2000 के नोट पर चतुर्भुज और सात उभरी लाइनें हैं। खंडपीठ ने कहा कि याचिका में उठाई गई समस्याएं गंभीर हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 12,044 पद खाली
देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 12,044 पद खाली हैं। नौ हजार से ज्यादा शिक्षकों को अनुबंध पर लगाया गया है। शैक्षणिक पदों की सबसे ज्यादा रिक्तियां तमिलनाडु (1,162) में हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश (1,066) और कर्नाटक (1,006) का नंबर आता है।


शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में 1,332 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं। मंत्री के मुताबिक, समय-समय पर तबादलों और सेवानिवृत्तियों के कारण रिक्तियां होती हैं। इन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed