फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Even before we attacked, India' Shahbaz's confession in Turkey; Munir was made to stand in front of everyone

Pakistan: 'हम हमला करते उससे पहले ही भारत ने...' तुर्किये में शहबाज का कबूलनामा; मुनीर को सबके सामने किया खड़ा

Thu, 29 May 2025 11:17 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: बशु जैन Updated Thu, 29 May 2025 11:17 AM IST
सार

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ इन दिनों तुर्किये, अजरबैजान और तजाकिस्तान के दौरे पर हैं। यहां एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने कहा कि 9 और 10 मई की रात को  हमने भारत को जवाब देने का फैसला किया। जब तक यह समय आता, तब तक भारत ने हम पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया और पाकिस्तान के कई राज्यों को हिट किया।

विज्ञापन
'Even before we attacked, India' Shahbaz's confession in Turkey; Munir was made to stand in front of everyone
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन - फोटो : X/@CMShehbaz

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद अपने मित्र देश तुर्किये के दौरे पर गए पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ  अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं। तुर्किये में भाषण के दौरान उन्होंने कबूला कि पाकिस्तान ने नौ और 10 मई की रात को भारत को जवाब देने का फैसला किया। हमने फज्र की नमाज के बाद जवाब देने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले भारत ने फिर से ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अपने प्यादे की तरह पेश करते हुए परिचय कराने की बात कहकर सबके सामने खड़ा कर दिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ इन दिनों तुर्किये, अजरबैजान और तजाकिस्तान के दौरे पर हैं। अजरबैजान के लाचिन शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में तमाम बातें कबूलीं। शहबाज शरीफ जब भाषण दे रहे थे तो तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेन तैयेप एर्दोआन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव मौजूद थे। शहबाज बोले कि 9 और 10 मई की रात को  हमने भारत को जवाब देने का फैसला किया। हमने तय किया था कि फजर की नमाज के बाद 4.30 बजे सुबह पाकिस्तान की सेना हमले करेगी। सेना का नेतृत्व हमारे फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मस्क ने क्यों तोड़ा ट्रंप से नाता? जानिए क्या है टेस्ला प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप में दरार की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज ने कबूला कि जब तक यह समय आता, तब तक भारत ने हम पर ब्रह्मोस मिसाइल से हमला कर दिया और पाकिस्तान के कई राज्यों को हिट किया। शहबाज बोले कि हमारे फील्ड मार्शल यहां बैठे हुए हैं, मैं उनसे कहूंगा कि खड़े हो जाएं, ताकि मैं उनका सबसे परिचय करा दूं।शहबाज की बात सुनते ही कार्यक्रम में अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठे मुनीर एक स्कूली बच्चे की तरह उठकर खड़े हो गए। इसके बाद तुर्किये और अजरबैजान के राष्ट्रपति तालियां बजाने लगे।



ये भी पढ़ें:  अमेरिका में वीजा नियमों में बदलाव, सोशल मीडिया पर अमेरिकियों पर पाबंदी लगाई तो विदेशियों पर लगेगा प्रतिबंध

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ यहीं नहीं रुके और बोल पड़े कि मुनीर ने मुझे बताया कि भारत ने फिर से हमला कर दिया है। शहबाज एक बार फिर झूठे बोले कि  हमने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। जबकि पाकिस्तान में भारत ने नागरिक ढांचों पर हमला किया। पाकिस्तानी पीएम तो यहां तक झूठ बोले कि सुबह नौ बजे फील्ड मार्शल ने कहा कि भारत से सीजफायर पर बात करने के लिए फोन आया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed