फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European Union accepted BREXIT agreement, votes will casted in parleament on December 11

यूरोपीय यूनियन ने ब्रेक्जिट समझौते पर लगाई मुहर, संसद में मतदान 11 दिसंबर को

Tue, 27 Nov 2018 04:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
European Union accepted BREXIT agreement, votes will casted in parleament on December 11
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे (फाइल फोटो)

यूरोपीय यूनियन (ईयू) नेताओं ने ब्रेग्जिट समझौते पर मुहर लगा दी। अब 28 सदस्यीय ईयू से ब्रिटेन के अलगाव के रास्ते में ब्रिटिश संसद ही बाधा रह गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने सोमवार को बताया कि इस पर 11 दिसंबर को संसद में मतदान होगा। अगर इस समझौते को संसद की मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल 29 मार्च को ब्रिटेन औपचारिक रूप से यूरोपीय यूनियन से अलग हो जाएगा। इस मुद्दे पर संसद में बहस के दौरान टेरीजा मे को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


वहीं, मे ने समझौते को देश के हित में बताते हुए राष्ट्र के नाम पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लोगों से भावुक अपील की है। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में ब्रेक्जिट समझौते पर विचार करने के लिए रविवार को ईयू के शेष 27 सदस्य देशों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में ब्रेक्जिट यानी ईयू से ब्रिटेन के अलग होने के समझौते को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्वीट किया कि ईयू-यूके के भावी संबंधों पर निकासी समझौते और राजनीतिक घोषणापत्र का ईयू ने समर्थन किया है।

विज्ञापन

संसद के निशाने पर हो सकती हैं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मे

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ब्रेक्जिट को लेकर सोमवार को संसद के निशाने पर हो सकती हैं। ब्रिटिश नेता ने रविवार को यूरोपीय संघ के 27 देशों के नेताओं के साथ मिलकर ब्रेक्जिट पर अंतिम समझौता किया। मे ने कहा कि ब्रसेल्स के साथ पिछले दो साल से इस समझौते पर चल रही बातचीत की प्रक्रिया बेहद जटिल और दुखदायी रही। इस बीच कई बार ऐसा लगा कि अब समझौता नहीं होगा। लेकिन संसद में इस समझौते पर मतदान के सामने पिछले दो साल की तकलीफें अब छोटी दिखने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed