{"_id":"68a9458604acb2062c0eb2e5","slug":"us-donald-trump-hardline-policy-result-immigrant-count-decrease-impact-on-economy-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप की कठोर नीति के चलते अमेरिका में कम हुई अप्रवासी आबादी, विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप की कठोर नीति के चलते अमेरिका में कम हुई अप्रवासी आबादी, विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था को होगा नुकसान
Sat, 23 Aug 2025 10:07 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:07 AM IST
सार
रिपोर्ट में बताया गया कि 'अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कार्यबल में वृद्धि का एकमात्र तरीका नए प्रवासियों का आना है। अगर कार्यबल नहीं बढ़ता है, तो अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख रहा है। इसके चलते ट्रंप प्रशासन में बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया गया और सीमा पर सख्ती की गई। अब उनकी कठोर नीतियों का असर दिखना भी शुरू हो गया है। दरअसल अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 के बीच अप्रवासियों की संख्या में करीब 15 लाख की कमी दर्ज की गई है।
अमेरिका में अप्रवासियों की संख्या घटकर 5.19 करोड़ हुई
प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में आप्रवासियों की कुल संख्या इस साल की शुरुआत में 5.33 करोड़ थी, जो अब घटकर लगभग 5.19 करोड़ रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर की यह रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् जेफरी पासेल ने मीडिया को बताया, 'हम जिस डेटा पर गौर कर रहे हैं, वह एक नाटकीय बदलाव दर्शाता है।' इस गिरावट का असर श्रम बाजार पर भी पड़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, आप्रवासियों की संख्या में कमी के कारण कार्यबल ने 7,50,000 से ज्यादा कर्मचारियों को खो दिया है।
रिपोर्ट में पासेल के हवाले से बताया गया कि 'अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कार्यबल में वृद्धि का एकमात्र तरीका नए प्रवासियों का आना है। अगर कार्यबल नहीं बढ़ता है, तो अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Sergio Gor: 'मेरा सबसे बड़ा सम्मान', भारत में राजदूत बनने पर गोर ने जताया ट्रंप का आभार; रूबियो ने कही यह बात
अवैध अप्रवासियों की संख्या में भी आई कमी
पासेल ने कहा कि आप्रवासी आबादी में भारी गिरावट अभूतपूर्व है। दिलचस्प बात ये है कि अमेरिका में अवैध अप्रवासियों की संख्या में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। साल 2023 में यह आंकड़ा 1.4 करोड़ था। अमेरिका में अप्रवासियों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा अप्रवासी आबादी अमेरिका की ही है। अमेरिका की कुल आबादी में अप्रवासियों की जनसंख्या का प्रतिशत 15.8 प्रतिशत था, जो अब घटकर 15.4 प्रतिशत रह गया है। टेक्सास और कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा अप्रवासी आबादी रहती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन