{"_id":"5cec57e7bdec22073b653790","slug":"european-election-results-indicate-future-eu-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय चुनाव नतीजे 2019: ईयू के भावी विभाजन के संकेत, कुछ घंटों में आएंगे नतीजे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोपीय चुनाव नतीजे 2019: ईयू के भावी विभाजन के संकेत, कुछ घंटों में आएंगे नतीजे
Tue, 28 May 2019 03:04 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 28 May 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
यूरोपीय चुनाव नतीजे 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले बृहस्पतिवार से रविवार तक चार दिनों के यूरोपीय संघ (ईयू) के चुनाव में यूरोप के भीतर दक्षिणपंथियों (पॉपुलिस्ट) का उभार तो देखा गया लेकिन उनकी हिस्सेदारी इतनी भी नहीं बढ़ पाई जितनी इन रूढ़िवादी पार्टियों को संभावना थी। लेकिन परिणामों ने संकेत दिया कि यूरोपीय देशों के बीच एकीकरण को लेकर भविष्य की दिशा में संघर्ष और बढ़ेगा। अगले कुछ घंटों में नतीजे स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ईयू चुनाव में दक्षिणपंथी पॉपुलिस्ट और पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टियों ने भले ही अपना विस्तार किया है लेकिन वामपंथी और पॉपुलिस्ट दोनों ही पार्टियों के प्रति समर्थन कम हुआ है। मतगणना होने तक पॉपुलिस्ट पार्टियों को 751 सीटों में से 25 फीसदी सीटों की उम्मीद थी लेकिन वे इसमें पीछे रहीं। जबकि इस चुनाव में उदारवादी और दक्षिणपंथ से दूरी रखने वाली पार्टियों को समर्थन मिला है। उदारवादी और ग्रीन पार्टियों ने यूरोपीय संसद में अहम बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन
जर्मन ग्रीन ने करीब 20 फीसदी वोट हासिल कर सोशल डेमोक्रेट को पीछे छोड़ कर दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। एक नंबर पर अंगेला मर्केल की पार्टी सीडीयू और उसकी सहयोगी पार्टी है। राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन पार्टी का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इन चुनावों में सबसे बड़ी बात रही भारी मतदान। करीब 40 करोड़ मतदाताओं में से 51 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन