फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU top court ruling in favor of competition regulator on data collection

निजता उल्लंघन : मेटा को झटका, यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत का डाटा जुटाने पर प्रतिस्पर्धा नियामक के हक में फैसला

Wed, 05 Jul 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 06:11 AM IST
सार

मेटा ने 2019 में जर्मन कार्टेल कार्यालय के एक फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें मेटा से उपयोगकर्ताओं का डाटा उनकी सहमति के बिना एकत्र करना बंद करने को कहा गया था।

विज्ञापन
EU top court ruling in favor of competition regulator on data collection
Meta AI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोपीय संघ न्याय न्यायालय (सीजेईयू) ने मंगलवार को यूजर डाटा जुटाने और निजता के उल्लंघन से जुड़े मामले में मेटा को बड़ा झटका देते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिस्पर्धा नियामक के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम व वॉट्सएप के स्वामित्व रखने वाले मेटा इंक को कहा गया था कि एंटीट्रस्ट (प्रतिस्पर्धा नियामक) अधिकारी गोपनीयता उल्लंघन से जुड़े मामलों के आकलन करने का अधिकार भी रखते हैं।
विज्ञापन


मेटा ने 2019 में जर्मन कार्टेल कार्यालय के एक फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें मेटा से उपयोगकर्ताओं का डाटा उनकी सहमति के बिना एकत्र करना बंद करने को कहा गया था। जर्मन नियामक ने मेटा की इस प्रथा को बाजार में शक्ति का दुरुपयोग कररा दिया था। यूरोपीय संघ के लक्जमबर्ग स्थित कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कहा कि जर्मन एंटीट्रस्ट एजेंसी ने डाटा सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए अपनी एंटीट्रस्ट शक्ति का उपयोग कर अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि राष्ट्रीय डाटा सुरक्षा अधिकारों के तहत उचित कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ईयू गेटकीपर बनेंगी अमेजन, गूगल, एपल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट
ब्रुसेल्स। यूरोपीय कमीशन की तरफ से लागू किए गए डिजिटल मार्केट एक्ट (डीएमए) के तहत अमेजन, गूगल, एपल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने खुद को ईयू गेटकीपर के स्टेटस के लिए पात्र घोषित किया है। यूरोपीय संघ के व्यापार प्रमुख थिएरी ब्रेटन ने मंगलवार को बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में लागू किए गए डीएमए के तहत 4.5 करोड़ सक्रिय मासिक उपयोगकर्ता और 75 अरब यूरो या इससे ज्यादा का कारोबार करने वाली कंपनियों को कोर प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के लिए गेटकीपर का स्टेटस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के उल्लंघन पर 10% जुर्माना
गेटकीपर दर्जा प्राप्त कंपनियों को अपने ऐप को प्रतिद्वंद्वियों के साथ इंटरऑपरेट करना होगा। डीएमए के उल्लंघन पर इन कंपनियों पर वैश्विक कारोबार का 10% तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed