फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU leaders gather to discuss massive loan to Ukraine against russia

Ukraine: यूक्रेन को अरबों डॉलर देने की तैयारी, यूरोपीय संघ के नेताओं की आज अहम बैठक

Thu, 18 Dec 2025 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 18 Dec 2025 12:05 PM IST
सार

यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद देने पर विचार करने के लिए यूरोपीय संघ की गुरुवार को अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में रूस की जब्त संपत्ति को भी यूक्रेन को देने पर विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
EU leaders gather to discuss massive loan to Ukraine against russia
यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : एएनआई/रायटर्स

विस्तार

यूरोपीय संघ के नेता गुरुवार को एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में यूक्रेन को अरबों डॉलर की आर्थिक मदद और सैन्य सहायता देने पर सहमति बन सकती है। यूरोपीय संघ द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद अगले दो साल तक यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित कर सकेगी। यूरोपीय संघ की बैठक में अप्रवासन, यूरोपीय संघ की नीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी, लेकिन यूक्रेन को फंडिंग देने का मुद्दा सबसे अहम है।  
विज्ञापन


ब्रुसेल्स में होगी बैठक
यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया, 'ये हम पर है कि हम ये तय करें कि यूक्रेन को लड़ाई में कैसे वित्तीय मदद करनी है। हम इसकी तुरंत जरूरत को समझते हैं और इसे साफ देख सकते हैं।' यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गुरुवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा, 'जब तक यूरोपीय संघ के नेता किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाते, तब तक चर्चा होगी फिर चाहे इसमें कितने ही दिन क्यों न लग जाएं।'
विज्ञापन


रूस की जब्त संपत्ति, यूक्रेन को देने पर भी किया जा रहा विचार
कई यूरोपीय नेताओं ने कहा कि यूरोप में जब्त किए गए रूस के 10 अरब यूरो की रकम को यूक्रेन की आर्थिक और सैन्य मदद देने में इस्तेमाल किया जाए। हालांकि कई यूरोपीय नेता इसके खिलाफ भी हैं, उनका कहना है कि इस कदम में कई खतरे हैं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने भी चेतावनी दी है कि अगर यूरोपीय देश, दूसरे देशों की रकम को इस तरह से जब्त करेंगे तो इससे यूरो की क्षमता कमजोर होगी। कई यूरोपीय देशों ने आशंका जताई है कि इस कदम के चलते रूस, यूरोप पर हमला भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या भारत के खिलाफ फेल हो गए ट्रंप के टैरिफ?: नवंबर में बढ़ा अमेरिका को निर्यात, जानें इसकी वजह और आंकड़े

बेल्जियम ने योजना का किया विरोध
बेल्जियम के सबसे ज्यादा जब्त संपत्ति है और बेल्जियम ही इस योजना का सबसे ज्यादा विरोध कर रहा है। बेल्जियम को डर है कि संपत्ति जब्त करने पर रूस उस पर हमला कर सकता है। बेल्जियम का कहना है कि यूरोपीय संघ को रूस की जब्त संपत्ति यूक्रेन को देने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार से पैसा लेकर यूक्रेन की मदद करनी चाहिए। बीते हफ्ते ही रूस के सेंट्रल बैंक ने बेल्जियम के खिलाफ मॉस्को की एक अदालत में मुकदमा भी किया है। इससे रूस और बेल्जियम के बीच तनाव बढ़ गया है। 

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed