फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU approves effective ban on new fossil fuel cars from 2035

Climate Change: 2035 से पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कारें हो जाएंगी बंद, वाहनों को बेचना होगा असंभव

Fri, 28 Oct 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 05:58 AM IST
सार

यूरोपीय संघ के देशों और यूरोपीय संसद के वार्ताकार इस बात पर सहमत हुए हैं कि कार निर्माता को 2035 तक CO2 उत्सर्जन में 100% कटौती हासिल करनी चाहिए।

विज्ञापन
EU approves effective ban on new fossil fuel cars from 2035
यूरोपीय यूनियन - फोटो : social Media

विस्तार

यूरोपीय संघ ने 2035 से नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून को लेकर समझौता किया, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से विकास के साथ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है। यह कानून 27 देशों के यूरोपीय संघ में पेट्रोल या डीजल से चलने वाली नई कारों की बिक्री पर रोक लगाएगा।

विज्ञापन


वहीं यूरोपीय संघ के देशों और यूरोपीय संसद के वार्ताकार इस बात पर सहमत हुए हैं कि कार निर्माता को 2035 तक CO2 उत्सर्जन में 100% कटौती हासिल करनी चाहिए। वहीं इस समझौते के बाद यूरोपीय देशों में जीवाश्म ईंधन से चलने वाले नए वाहनों को बेचना असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन


यूरोपीय संसद के प्रमुख वार्ताकार जान हुइतेमा ने कहा कि यह सौदा कार चालकों के लिए अच्छी खबर है। नई शून्य उत्सर्जन वाली कारें सस्ती हो जाएंगी, जिससे वे अधिक किफायती और सभी के लिए अधिक सुलभ हो जाएंगी। साथ ही यूरोपीय संघ की जलवायु नीति के प्रमुख फ्रैंस टिमरमैन ने कहा कि इस समझौते ने उद्योग और उपभोक्ताओं को एक मजबूत संकेत भेजा है। यूरोप शून्य-उत्सर्जन गतिशीलता में बदलाव को स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोक्सवैगन  2033 से यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करेगा
यूरोपीय संघ के सांसदों ने भी 2021 की तुलना में 2030 में ऑटोमोबाइल से CO2 में 55 प्रतिशत की कमी का समर्थन किया है। समझौता कार उद्योग पर पिछले दशक की अपेक्षा इस दशक के अंत में मौजूदा 37.5 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड डिस्चार्ज को कम करने के नए दायित्व के अनुसार है। वहीं वोक्सवैगन इसके के समर्थन में पहले से ही है, कंपनी के मालिक थॉमस शेफर ने इस सप्ताह कहा था कि 2033 से, ब्रांड केवल यूरोप में इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed