{"_id":"5faab385cab59209604a31bd","slug":"ethiopians-more-soldiers-flee-escalating-conflict-to-sudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथोपिया के कई और सैनिक सूडान भागे, जानिए भागने की वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथोपिया के कई और सैनिक सूडान भागे, जानिए भागने की वजह
Tue, 10 Nov 2020 09:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथोपिया के उत्तरी टिग्रे क्षेत्र में चल रही लड़ाई के बीच इथियोपिया के कम से कम 30 हथियारबंद सैनिक और बड़ी संख्या में शरणार्थी सूडान भाग गए। यह जानकारी एसयूएनए समाचार एजेंसी ने दी है। वहीं एक राजनयिक ने बताया कि इथोपिया में चल रहे संघर्ष में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने मंगलवार को संकल्प लिया कि उनकी सेना हफ्तेभर से टिग्रे क्षेत्र में चल रही लड़ाई को जल्द ही खत्म कर देगी और यहां के नेतृत्व को हटा देगी। उनकी सरकार टिग्रे के नेतृत्व को अवैध मानती है।
विज्ञापन
राहत समूहों ने चेतावनी दी
एसयूएनए ने चश्मदीदों के हवाले से खबर दी है कि टिग्रे के पड़ोसी क्षेत्र अम्हारा क्षेत्र के सैनिक सोमवार को शाम को सूडान के कज़ारीफ प्रांत भाग गए। स्थानीय प्रशासन ने भाग कर आए इथोपिया के लोगों के लिए शरणार्थी शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राहत समूहों ने मानवीय संकट को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
सैनिकों ने डाले हथियार
सूडान के सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इथोपिया के सैनिक आ गए और हथियार डाल दिए तथा संरक्षण की मांग की क्योंकि सीमा पर भीषण लड़ाई चल रही है।
इथोपिया के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानमंत्री अबी अहमद ने टिग्रे क्षेत्र में अपनी सरकार के सैन्य अभियान को मंगलवार को कानून प्रवर्तक अभियान बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आपराधिक शासन गुट को हटाने, कानूनी प्रशासन बहाल करने और भगोड़ों को पकड़कर न्याय के कठघरे में लाते ही वह इस अभियान को रोक देंगे।