इथोपिया विमान दुर्घटना में क्रू समेत सभी 157 यात्रियों की मौत, मृतकों में चार भारतीय भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदीस अबाबा से नैरोबी आ रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में क्रू समेत कुल 157 लोग सवार थे। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्रियों की मृत्यु हो गई है। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
Reuters quoting Ethiopia state broadcaster: No survivors from crashed Ethiopian Airlines Addis Ababa - Nairobi flight that was carrying 157 people. pic.twitter.com/OGKXYBOYxT
— ANI (@ANI) March 10, 2019विज्ञापन
इथोपियन एयरलाइंस के सीईओ तेवोल्दे जबरेमरियम एवं केन्या के परिवहन मंत्री जेम्स मचारिया ने कहा कि रविवार सुबह जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसमें भारत, कनाडा, चीन, अमेरिका समेत अनेक देशों के नागरिक सवार थे। इस विमान ने अदीस अबाबा से उड़ान भरी थी।
इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में केन्या के 32 और इथोपिया के नौ नागरिकों की मौत हुई। उन्होंने अब बताया है कि इस हादसे में केन्या और इथोपिया के अलावा कनाडा के 18, चीन, अमेरिका और इटली के आठ-आठ, फ्रांस एवं ब्रिटेन के सात-सात, मिस्र के छह, नीदरलैंड के पांच और भारत तथा स्लोवाकिया के चार-चार नागरिकों की मौत हुई है। एयरलाइन ने कहा कि विमान में 157 लोग सवार थे।
गौरतलब है कि अभी यह साफ नहीं है कि नए बोइंग 737-8 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के क्या कारण हैं।
पायलट ने भेजा था परेशानी का संदेश
इथोपिया एयरलाइन के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने अदीस अबाबा से उड़ान भरने के बाद नियंत्रक को सूचित किया था कि ‘उसे कुछ दिक्कत’ हो रही है और वह 157 यात्रियों को ले जा रहे विमान को वापस लाना चाहता था।
यह विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इथोपिया एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी. गेबरे मरीयम ने यहां पत्रकारों को बताया कि पायलट को अदीस अबाबा वापस आने की मंजूरी दे दी गई थी। पत्रकारों ने उसने पूछा था कि क्या पायलट ने परेशानी संदेश भेजा था।