{"_id":"5c00eb46bdec22413e058069","slug":"ethiopia-unpaid-staff-held-hostage-of-7-indian-il-fs-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथोपिया: अवैतनिक कर्मचारियों ने आईएल एंड एफएस के 7 भारतीय कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथोपिया: अवैतनिक कर्मचारियों ने आईएल एंड एफएस के 7 भारतीय कर्मचारियों को बनाया बंधक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
आईएल एंड एफएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय लेंडर इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिज लिमिटेड (आईएल एंड एफएस) के भारतीय कर्मचारियों के उन दावों की जांच कर रही है जिसमें उनका कहना है कि स्थानीय कर्मचरियों ने उन्हें बंधक बनाया हुआ है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कंपनी 12.6 बिलियन के कर्ज में है। कर्मचारियों द्वारा ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र के अनुसार कंपनी में काम करने वाले सात भारतीय कर्मचारियों को 25 नवंबर को स्थानीय अवैतनिक स्टाफ ने इथोपिया के ओरोमिया और अम्हारा के तीन स्थानों से पकड़कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि भारत और स्पेनिश के संयुक्त उपक्रम द्वारा बनाई जा रही कुछ सड़क परियोजनाओं के संभावित समापन से स्थानीय कर्मचारी घबरा गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रवासी कर्मचारियों के बजाए पुलिस और अधिकारी स्थानीय लोगों की तरफदारी कर रहे हैं। वह कॉर्पोरेट असहमति, आरोप-प्रत्यारोप और नौकरशाही मसलों के बीच फंस गए हैं। हालांकि इस मामले पर ओरोमिया के पुलिस आयुक्त अलेमायेहू इजिगु ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी ने कहा, 'इस मामले को सुलझाने के लिए इथोपिया प्राधिकारण और आईएल एंड एफएस के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।' वहीं विदेश मंत्रालय को घटना की पुष्टि करते हुए दूसरे अधिकारी ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। भारतीय और स्पेनिश राजदूत के साथ ही इथोपिया के मंत्रियों और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को लिखे पत्र में कर्मचारियों ने लिखा, 'परियोजना खत्म होने और वरिष्ठ प्रबंधन की परियोजना कैंप से अनुपस्थिति होने के कारण स्थानीय कर्मचारी घबरा गए हैं और उनका मानना है कि प्रवासी कर्मचारियों को बंधक बनाने से संस्था को उनका वेतन देने पर मजबूर होना पड़ेगा।'
विज्ञापन