फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ernst and Young fined 100 Million Dollar after admitting accountants cheated on CPA exams

Ernst & Young : नैतिक परीक्षा में ही ऑडिटरों की धोखाधड़ी, 790 करोड़ का लगा जुर्माना

Thu, 30 Jun 2022 05:28 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 30 Jun 2022 05:28 AM IST
सार

एसईसी ने अपने आदेश में कहा, अर्न्स्ट एंड यंग ने न सिर्फ जांचकर्ताओं को गुमराह किया बल्कि सुबूत छिपाकर सार्वजनिक लेखा नियमों का भी उल्लंघन किया। जांच में सामने आया कि फर्म के 49 ऑडिटरों को पहले ही परीक्षा कुंजी मिल गई थी, जो उन्होंने दूसरों से भी साझा की।

विज्ञापन
Ernst and Young fined 100 Million Dollar after admitting accountants cheated on CPA exams
Ernst & Young Audit - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी ऑडिटिंग फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) के सैकड़ों ऑडिटरों के नैतिक परीक्षा में धोखाधड़ी करते पकड़े जाने पर फर्म 790 करोड़ जुर्माना भरेगी। अमेरिकी प्रतिभूति नियामक (एसईसी) के मुताबिक, फर्म के सैकड़ों ऑडिटरों ने पेशेवर लाइसेंस बरकरार रखने के लिए होने वाले इम्तिहान में 2017-2021 तक लगातार नकल की।

विज्ञापन


कंपनी को पता था, लेकिन उसने जांच के दौरान इसका खुलासा नहीं किया। इसके चलते नियामक ने किसी ऑडिटिंग फर्म पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना ठोका है। एसईसी ने अपने आदेश में कहा, अर्न्स्ट एंड यंग ने न सिर्फ जांचकर्ताओं को गुमराह किया बल्कि सुबूत छिपाकर सार्वजनिक लेखा नियमों का भी उल्लंघन किया। जांच में सामने आया कि फर्म के 49 ऑडिटरों को पहले ही परीक्षा कुंजी मिल गई थी, जो उन्होंने दूसरों से भी साझा की।
विज्ञापन


फर्म ने माना-गलत था आचरण
एसईसी की जांच के बाद फर्म ने स्वीकारा कि उसका आचरण गलत था और निष्ठा व नैतिकता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कर्मचारियों द्वारा उत्तर साझा करना आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है, जो असहनीय है। फर्म नैतिक नियमों के अनुपालन के लिए सख्त कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 से 2015 के दौरान भी की नकल

  • नियामक का कहना है, ऑडिटरों ने इतने बड़े पैमाने पर नैतिक परीक्षा में धोखाधड़ी कोई पहली दफा नहीं की। इससे पहले 2012 से 2015 के दौरान भी कमोबेश ऐसी ही नकल हुई थी।
  • आदेश में कहा गया है कि फर्म ने पूर्व में अपने कर्मचारियों को परीक्षा में नकल करने को लेकर चेतावनियां दी थीं पर इसका अब तक कोई खास असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed