फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Erdogan accuses opposition of wrecking Turkey's economy during protests over mayor's jailing

Turkey: एर्दोआन ने विपक्ष पर लगाया देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने का आरोप, मेयर को गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 27 Mar 2025 05:16 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अम उजाला, इस्तांबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अम उजाला, इस्तांबुल। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Mar 2025 05:16 AM IST
सार

Turkey: तुर्किये के राष्ट्रपति ने विपक्ष पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया। वहीं, विपक्ष ने इस्तांबुल के मेयर की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया। इस्तांबुल में नए कार्यवाहक मेयर की नियुक्ति के बाद भी देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं। 

विज्ञापन
Erdogan accuses opposition of wrecking Turkey's economy during protests over mayor's jailing
तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने बुधवार को अपने राजनीतिक विपक्ष पर 'देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने' का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप तब लगाया है, जब इंस्ताबुल के मेयर की एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये बीत एक दशक में सबसे बड़े विरोध प्रदर्शन माने जा रहे हैं। एर्दोआन 22 साल से तुर्किये की सत्ता में हैं। इमामोग्लू उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं।   

विज्ञापन


हताश हो गया विपक्ष, देश को संकट में डालने को तैयार: एर्दोआन
दरअसल, विपक्ष ने उन कंपनियों के बहिष्कार का आह्वान किया है, जो एर्दोआन सरकार का समर्थन करती हैं। इसके बाद एर्दोआन ने आरोप लगाया कि वे (विपक्ष) इतने हताश हो गए हैं कि देश और जनता को संकट में डालने के लिए तैयार हैं। अपनी न्याय और विकास पार्टी (एकेपी) के सांसदों को संबोधित करते हुए एर्दोआन ने कहा कि तुर्किये की अर्थव्यवस्था को नुकसान को निशाना बनाने वाले जिम्मेदार लोगों को अदालत के सामने जवाबदेह ठहराया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढें: ट्रंप का विदेश में बने वाहनों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान, कार की कीमतों और नौकरियों पर पड़ सकता है असर
विज्ञापन
विज्ञापन


इमामोग्लू के खिलाफ मुकदमे की तारीख तय नहीं
इमामोग्लू को एक हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था। उन पर भ्रष्टाचार और इंस्ताबुल नगर निगम में आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप हैं। उनके साथ करीब 90 अन्य लोगों पर भी मामले दर्ज हैं। अदालत ने रविवार को उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। मुकदमे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। कई लोग इमामोग्लू के खिलाफ मामले को राजनीतिक साजिश मान रहे हैं। जबकि सरकार दावा कर रही है कि न्यायपालिका राजनीतिक प्रभाव से मुक्त है। इमामोग्लू के खिलाफ सबूत आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। तुर्किये की कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला गोपनीय गवाहों की गवाही पर आधारित है। इस तरह की गवाही का उपयोग पहले भी विपक्षी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में किया जा चुका है।


विपक्षी पार्टी ने भ्रष्टाचार के सबूतों पर उठाया सवाल
विपक्षी इयी पार्टी के प्रमुख मुसावत डेर्वीसोग्लू ने इंस्ताबुल नगर निगम में भ्रष्टाचार के सबूतों पर सवाल उठाया। उन्होंने पार्टी सांसदों ने कहा, दर्जनों निरीक्ष गए, 1300 जांचें हुईं, लेकिन इनमें कुछ भी नहीं निकला। 

ये भी पढें: सूडान: सेना का दावा- खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नियंत्रण में लिया, RSF के एक ठिकाने पर भी कब्जा

इंस्ताबुल का कार्यवाहक मेयर चुनने के लिए मतदान
इस्तांबुल की नगर सभा ने बुधवार को इमामोग्लू की जगह एक कार्यवाहक मेयर चुनने के लिए मतदान किया। सभा में बहुमत रखने वाली रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) ने उप मेयर नूरी असला को चुना। सीएचपी ने कहा कि वह अब सिटी हॉल में बड़े प्रदर्शन नहीं करेगी, लेकिन देशभर में छात्र अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस्तांबुल, अंकारा, इजमिर और अन्य छोटे शहरों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी इमामोग्लू की रिहाई और लोकतांत्रिक गिरावट को रोकने की मांग कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed