फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sudan's army says it has recaptured Khartoum's airport as it seeks to liberate capital

सूडान: सेना का दावा- खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नियंत्रण में लिया, RSF के एक ठिकाने पर भी कब्जा

Thu, 27 Mar 2025 02:01 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Mar 2025 02:01 AM IST
सार

सूडान की सेना का दावा है कि उसने खार्तूम का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और आरएसएफ के अंतिम ठिकाने पर कब्जा कर लिया है, जिससे वह राजधानी पर पूर्ण नियंत्रण के करीब पहुंच गई है। हवाईअड्डे पर सेना के नियंत्रण से राहत सामग्री की आपूर्ति आसान हो सकती है। 

विज्ञापन
Sudan's army says it has recaptured Khartoum's airport as it seeks to liberate capital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सूडान की सेना ने बुधवार को दावा किया कि उसने खार्तूम में एक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को नियंत्रण में ले लिया है। इसके अलावा, प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' (आरएसएफ) के एक अहम ठिकाने को भी कब्जे में लिया है। इस कदम से सेना करीब दो वर्षों के संघर्ष के बाद पहली बार राजधानी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के करीब पहुंच गई है। 
विज्ञापन


सेना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उसने हवाई अड्डे को नियंत्रण में ले लिया है। जनरल अब्देल-फतह बुरहान वहां उतरे और सैनिकों से मिले। साझा किए गए वीडियो में बुरहान हेलीकॉप्टर से मुस्कराकर उतरते हुए दिखे, जबकि रनवे पर कुछ मलबा दिखाई दे रहा था। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनर नबील अब्दुल्ला अली ने सोशल मीडया पर बताया कि सेना ने आरएसएफ के अंतिम गढ़ तैबा अल-हसनाब कैंप को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। हालांकि, आरएसएफ की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शिक्षक प्रशिक्षण फंड में कटौती पर अड़ी ट्रंप सरकार, सुप्रीम कोर्ट से मांगी अनुमति; संघीय जज ने लगाई थी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
खार्तूम अब आजाद है: सेना नियंत्रित सरकार के प्रवक्ता
सूडानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष से पहले की सरकार के मुख्यालय रिपब्लिकन पैलेस को फिर से अपने कब्जे में लिया। अप्रैल 2023 में संघर्ष शुरू होने के बाद रिपल्बिकन पैलेस, हवाई अड्डा और राजधानी के बड़े हिस्से आरएसएफ के नियंत्रण में थे। सेना नियंत्रित सरकार के प्रवक्ता और सूचना मंत्री खालिद अलीसर ने इसे सूडान के इतिहास का एक निर्णायक और अहम क्षण बताया और सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए लिखा- खार्तूम अब आजाद है, जैसा उसे होना चाहिए।  

संघर्ष के कारण करीब 28 हजार लोगों की हो चुकी मौत
हवाई अड्डे पर सूडान की सेना के नियंत्रण और खार्तूम में शांति बहाल होने से राहत संगठनों को देश में अधिक मदद पहुंचाने का मौका मिल सकता है। हवाई मार्ग से खाद्य और राहत सामग्री भेजने में आसानी हो सकती है। संघर्ष के कारण करीब 1.4 करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। अब तक कम से कम 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, वास्तविक मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed