फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EMSC Earthquake in New Jersey US today Richter scale news update in hindi

US Earthquake: अमेरिका के न्यूजर्सी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 आंकी गई तीव्रता

Sat, 06 Apr 2024 04:53 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:53 AM IST
सार

न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने एक्स पर लिखा कि न्यूजर्सी में हाल ही में एक झटका महसूस हुआ है। कृप्या आपातकालीन नियमों का पालन करें। परेशानी की स्थिति में ही 911 पर कॉल करें।

विज्ञापन
EMSC Earthquake in New Jersey US today Richter scale news update in hindi
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप की गहराई नौ किलोमीटर है। न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने एक्स पर लिखा कि न्यूजर्सी में हाल ही में एक झटका महसूस हुआ है। कृप्या आपातकालीन नियमों का पालन करें। परेशानी की स्थिति में ही 911 पर कॉल करें। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी भूकंप को लेकर जानकारी दी है। होचुल ने बताया कि भूकंप शुक्रवार शाम छह बजे से पहले आया था। भूकंप के कारण फिलहाल किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन


बता दें, शुक्रवार सुबह करीब 11.20 बजे न्यूजर्सी के बेडमिंस्टर में भी 2.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। अमेरिकी उड्डयन विभाग ने बताया कि भूकंप के कारण न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर में कुछ हवाई यातायात सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन


क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 


कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed