फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emmanuel Macron tweet a video with a caption, he said To the people of India, trust and friendship.

France: ‘भारतीयों के प्रति विश्वास और मित्रता’, फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी की यात्रा का वीडियो किया शेयर

Sun, 16 Jul 2023 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 16 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

वीडियो में पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय बलों की भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री को नागरिक या सैन्य आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Emmanuel Macron tweet a video with a caption, he said To the people of India, trust and friendship.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारतीय पीएम मोदी से मिलते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा शनिवार को पूरी हुई। पीएम मोदी 13 जुलाई को शुरू हुई दोनों देशों की महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी करने के बाद वह भारत लौट आए हैं। इस बीच, शानिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी की देश की आधिकारिक यात्रा पर एक विशेष वीडियो साझा किया। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि भारतीय लोगों के प्रति, विश्वास और मित्रता।

विज्ञापन

परेड की झलकियां भी शामिल
वीडियो में पेरिस में बैस्टिल डे परेड में भारतीय बलों की भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री को नागरिक या सैन्य आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही भारत के राफेल लड़ाकू विमानों की भागीदारी के साथ परेड की झलकियां भी शामिल हैं।  

विज्ञापन

पेरिस में होती है 'बैस्टिल डे परेड' 
बता दें, फ्रांस की जनता के सम्मान में हर साल 14 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस 'बैस्टिल डे' मनाया जाता है। इस दौरान, भारत मे मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस परेड की तरह ही हर साल पेरिस में आतिशबाजी और एक विशेष पैरेड आयोजित की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में यह झलकियां भी शामिल
इसके अलावा, वीडियो में परेड के दौरान दोनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई बातचीत की भी झलकियों को कवर किया गया है। इतना ही नहीं, लूवर म्यूजियम में आयोजित हुए रात्रिभोज की भी झलकियां थीं। गौरतलब है, दुनिया की मोना लिसा सहित कई लोकप्रिय कला कृतियों में से कुछ लूवर म्यूजियम में स्थित है। आम तौर पर फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर इस म्यूजियम में काफी भीड़ होती है, लेकिन इस बार पीएम मोदी के भोज के लिए इसे बंद कर दिया गया था। पीएम मोदी ने म्यूजियम में मैंक्रों द्वारा आमंत्रित रात्रिभोज में भाग लिया था। 

बॉलीवुड अभिनेता भी रात्रिभोज में हुए शामिल
वहीं, वीडियो में रात्रिभोज के दौरान बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन भी दिखाई दिए। वह वहां मौजूद थे, जहां राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहे थे। बता दें कि प्रधानमंत्री शनिवार सुबह फ्रांस से रवाना हुए और अबू धाबी में रुकने के बाद दिल्ली लौट आए। खाड़ी शहर में पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए।

भारत-फ्रांस के बीच हुए समझौते

  1. पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में आगे सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए गए। दोनों देशों ने स्कॉर्पीन पनडुब्बी निर्माण कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।

  2. दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग पर एक रोडमैप अपनाने के उद्देश्य से भारत पेरिस स्थित अपने दूतावास में DRDO का एक तकनीकी कार्यालय स्थापित करेगा।

  3. इंडियन ऑयल और फ्रांस की टोटल कंपनी के बीच एलएनजी के आयात को लेकर दीर्घकालिक समझौता हुआ।

  4. दोनों पक्षों ने पृथ्वी और महासागरों के तापमान पर नजर रखने और जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने की खातिर एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘तृष्णा’ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़े सहयोग की भी घोषणा की।

  5. दोनों देशों ने प्रक्षेपण यान के क्षेत्र में संयुक्त विकास की योजनाओं की भी घोषणा की।

  6. भारत-फ्रांस ने ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ एवं ‘एरियनस्पेस’ ने वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवाओं पर सहयोग करने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए।

  7. रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

  8. भारत फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्सिले में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed