फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Emmanuel Macron orders review of violent activist groups after fatal beating of far-right activist in France

France: हिंसक कार्यकर्ता समूहों पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रपति मैक्रों ने दिए समीक्षा के आदेश

Sat, 21 Feb 2026 06:02 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्योन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्योन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 21 Feb 2026 06:02 PM IST
सार

डेरांके को श्रद्धांजलि देने का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को ल्योन में निर्धारित था, जहां दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं और वामपंथी समूहों के बीच झड़पें अक्सर होती रहती हैं। ल्योन के वामपंथी झुकाव वाले उग्रवादी समूह हाल ही में बने हैं और दशकों से मौजूद कई दक्षिणपंथी समूहों की प्रतिक्रिया स्वरूप इनका गठन हुआ है।

विज्ञापन
Emmanuel Macron orders review of violent activist groups after fatal beating of far-right activist in France
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह हिंसक कार्यकर्ता समूहों की समीक्षा के लिए बैठकें करेंगे। यह बैठक ल्योन में एक धुर दक्षिणपंथी छात्र की पिटाई से हुई मौत के बाद आयोजित की जा रही है। इस घटना ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले गहरे राजनीतिक तनाव के माहौल को उजागर किया है।
विज्ञापन


पेरिस कृषि मेले में बोलते हुए मैक्रों ने शनिवार को दक्षिणपंथी समूहों द्वारा आयोजित क्वेंटिन डेरांके को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम से पहले सभी से शांत रहने का आह्वान किया। क्वेंटिन डेरांके 23 वर्षीय युवक था, जिसकी पिछले सप्ताह अस्पताल में दिमाग की चोटों के कारण मृत्यु हो गई थी। ये प्रदर्शन कड़ी पुलिस निगरानी में होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की मिसाइल फैक्टरी पर किया ड्रोन हमला, 11 लोग घायल; तीन अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


सात लोगों पर लगे डेरांके की हत्या के आरोप
इमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'यह उस शहीद युवा देशवासी के, उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति स्मरण और सम्मान का क्षण है। यह सर्वोपरि है। यह दृढ़ता और जिम्मेदारी का क्षण है।' क्वेंटिन डेरांके की मौत के मामले में सात लोगों पर प्रारंभिक आरोप लगाए गए हैं। ल्योन के लोक अभियोजक कार्यालय ने अनुरोध किया है कि उनमें से प्रत्येक पर जानबूझकर हत्या, गंभीर हिंसा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया जाए।


आरोपियों में से छह पर तीनों आरोप लगाए गए थे। सातवें पर जानबूझकर हत्या में मिलीभगत, गंभीर हिंसा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था। डेरांके पर हमला एक छात्र सम्मेलन के दौरान धुर वामपंथी और धुर दक्षिणपंथी समर्थकों के बीच झड़प में हुआ था। इस कार्यक्रम में धुर वामपंथी सांसद रीमा हसन मुख्य वक्ता थीं।

ये भी पढ़ें: फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा

किसी भी प्रकार की हिंसा जायज नहीं : मैक्रों
मैक्रों ने कहा कि वे मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे ताकि राजनीतिक दलों से जुड़े सभी हिंसक कार्यकर्ता समूहों की व्यापक समीक्षा की जा सके। उन्होंने संकेत दिया कि कुछ समूहों को भंग किया जा सकता है। उन्होंने कहा, 'देश में किसी भी प्रकार की हिंसा जायज नहीं है। चाहे वे कहीं से भी आए हों, मिलिशिया के लिए यहां कोई जगह नहीं है। हमें बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहिए।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed