{"_id":"6999a1d242aefc32fb05a867","slug":"ukraine-strikes-key-industrial-site-deep-inside-russia-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की मिसाइल फैक्टरी पर किया ड्रोन हमला, 11 लोग घायल; तीन अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस की मिसाइल फैक्टरी पर किया ड्रोन हमला, 11 लोग घायल; तीन अस्पताल में भर्ती
Sat, 21 Feb 2026 05:45 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:45 PM IST
सार
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के उडमर्ट गणराज्य में एक प्रमुख सरकारी मिसाइल फैक्टरी को निशाना बनाया, जिसमें 11 लोग घायल हुए। स्थानीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की। रूसी समाचार चैनलों ने वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : वीडियो ग्रैब इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार वर्षों से जंग जारी है। इसी कड़ी में यूक्रेनी ड्रोन ने शनिवार को रूस के अंदर एक औद्योगिक ठिकाने को निशाना बनाया। एक रूसी समाचार चैनल ने बताया कि यह जगह एक प्रमुख सरकारी मिसाइल फैक्टरी थी।
स्थानीय अधिकारियों ने क्या बताया?
स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री सर्गेई बागिन ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में बताया, यह हमला रूस के उडमर्ट गणराज्य में हुआ। हमले में 11 लोग घायल हुए। इनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, क्षेत्रीय प्रमुख अलेक्जेंडर ब्रेचालोव ने एक अन्य टेलीग्राम पोस्ट में कहा, उडमर्ट गणराज्य की एक सुविधा पर यूक्रेन की ओर से ड्रोन से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमले में लोगों को चोटें आईं और नुकसान हुआ। हालांकि, उन्होंने हमले के स्थल का नाम या और कोई विवरण साझा नहीं किया।
विज्ञापन
टेलीग्राम पर एक रूसी समाचार चैनल 'एस्ट्रा' ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन ने वोटकिन्स्क मशीन बिल्डिंग प्लांट को निशाना बनाया, जो एक प्रमुख सरकारी रक्षा उद्यम है। एस्ट्रा ने कहा कि उनका यह दावा स्थानीय निवासियों के फुटेज के विश्लेषण पर आधारित है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई।
ये भी पढ़ें: US: 'टैरिफ से वसूला हुआ पैसा वापस होना चाहिए', टैरिफ पर बवाल के बीच बोले अमेरिकी सांसद
इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलें बनाती है फैक्टरी
वोटकिन्स्क फैक्टरी यूक्रेन से 1,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है। यह फैक्टरी इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलें बनाती है, जिन्हें अक्सर यूक्रेन के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल किया जाता है। यह फैक्टरी परमाणु क्षमता वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें भी बनाती है।
एक अन्य रूसी समाचार चैनल ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। इन फुटेज में औद्योगिक स्थल से काला धुठता हुआ दिखाई दे रहा था और भवनों के शीशे टूटे हुए थे। एक अन्य रूसी टेलीग्राम चैनल 'शॉट' ने कहा कि वोटकिन्स्क के निवासियों ने रात के दौरान तीन विस्फोटों की आवाजें सुनी।