{"_id":"6019a5330f965f35206e11a9","slug":"emergency-in-north-east-america-after-icy-storm-heavy-snowfall-due-to-orlena-hurricane","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीला तूफान : उत्तर-पूर्वी अमेरिका में आपातकाल, ‘ओरलेना’ तूफान के चलते भारी बर्फबारी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बर्फीला तूफान : उत्तर-पूर्वी अमेरिका में आपातकाल, ‘ओरलेना’ तूफान के चलते भारी बर्फबारी
Wed, 03 Feb 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूजर्सी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूजर्सी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में 10 साल के सबसे बर्फीले तूफान ‘ओरलेना’ के चलते पूर्वोत्तर में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते पूरे इलाकों में सर्द आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ओरलेना तूफान के चलते करीब 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और फिलाडेल्फिया इस बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। यहां रिहाइशी इलाकों और सड़कों पर दो फुट ऊंची बर्फ की परत जम गई।
विज्ञापन
1,600 यात्री उड़ानों को रोकना पड़ा, कई लोग फंसे
वाशिंगटन और बोस्टन में 10 इंच से ज्यादा बर्फबारी के समाचार हैं। इस बर्फबारी के चलते सैकड़ों सड़क हादसे भी हुए हैं जबकि 300 से ज्यादा वाहन सड़कों पर फंसकर रह गए हैं। न्यूयॉर्क हवाई प्राधिकार ने 81 फीसदी उड़ाने तक रद्द कर दी हैं। इस कारण कई यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हैं।
विज्ञापन