{"_id":"5ed83c0b8ebc3e90633c5756","slug":"emergency-declared-in-siberia-after-20-000-tons-of-diesel-fuel-leaks-from-power-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबेरिया में आपातकाल की घोषणा, 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने लिया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
साइबेरिया में आपातकाल की घोषणा, 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने लिया फैसला
Thu, 04 Jun 2020 05:40 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
साइबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने के बाद आपातकाल लगा दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया में एक ऊर्जा संयंत्र भंडारण केन्द्र से लगभग 20 हजार टन डीजल ईंधन बहने की घटना के बाद आपातकाल की घोषणा की।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार को मॉस्को से 2,900 किलोमीटर दूर नॉरिल्स्क शहर के बाहरी इलाके में स्थित ऊर्जा संयंत्र में हुई। ईंधन को आंबरनया नदी में मिलने से रोकने के लिये अवरोधक लगाए गए हैं। नदी से एक झील निकलती है जो आगे चलकर एक नदी से मिल जाती है। यह नदी पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील आर्कटिक महासागर की ओर जाती है।
विज्ञापन
पुतिन ने बुधवार को अधिकारियों को इस बहाव से होने वाले नुकसान को कम से कम पर रोकने का आदेश दिया। हालांकि वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड-रूस के संचालक एलेक्सी निजिनिकोव ने कहा कि इससे मछलियों और अन्य संसाधनों को नुकसान होगा। कुल मिलाकर एक करोड़ 30 लाख डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन