Pravasi Parichay: रियाद में मनमोह रही भारतीय संस्कृति, सांस्कृतिक उत्सव 'प्रवासी परिचय' का तीसरा संस्करण जारी
Pravasi Parichay- An Indian cultural extravaganza: सउदी अरब की राजधानी रियाद में भारतीय संस्कृति और संगीत-गीत जमकर भारतीय प्रवासियों को आकर्षित कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय दूतावास की तरफ से सांस्कृतिक उत्सव 'प्रवासी परिचय' का तीसरा संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यूजिकल नाइट से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
इस सात दिवसीय आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला का रंगारंग प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय दूतावास के सभागार में हो रहे इस उत्सव की शुरुआत 28 अक्तूबर को बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट से हुई, जिसमें प्रवासी भारतीय कलाकारों ने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी।
Here’s a look back at the first State Day of #PravasiParichay — a vibrant showcase of India’s rich diversity!
विज्ञापन विज्ञापन
The spotlight was on Kerala, Haryana, Rajasthan, Delhi, and Uttar Pradesh, highlighting their culture, traditions & diaspora connections.
🎥 Catch the day’s highlights… pic.twitter.com/JJ1BWHQewn— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 31, 2025
इसके अगले दिन, 29 अक्तूबर को सूफियाना कव्वाली नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें सूफी संगीत की आत्मीयता और भारतीय संगीत परंपरा की झलक देखने को मिली।
VIDEO | Riyadh: Pravasi Parichay 2025 celebrates India’s cultural diversity. Performances from Kerala, UP, Delhi, Haryana and Rajasthan lit up the Embassy of India with dance, music & colour. Ambassador Dr. Suhel Ajaz Khan led the lively parade.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2025
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/3axN4adX3k
कार्यक्रम में पहुंच रही भारतीय प्रवासियों की भीड़
इस वर्ष प्रवासी समुदाय की बढ़ती रुचि को देखते हुए, भारतीय राज्यों को समर्पित 'स्टेट डेज' की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी गई है। ये कार्यक्रम 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक चलेंगे, जिनमें कई भारतीय राज्यों की लोकनृत्य, संगीत, हस्तशिल्प और व्यंजनों की झलक पेश की जाएगी।
'गीता महोत्सव' से सांस्कृतिक उत्सव का समापन
इस उत्सव का समापन 3 नवम्बर को 'गीता महोत्सव' से होगा। इस अवसर पर महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक संगीतमय नाट्य प्रस्तुति होगी, जो भगवद गीता के शाश्वत संदेश को आधुनिक जीवन से जोड़कर पेश करेगी।
“यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत,
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) November 1, 2025
अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।”
The eternal words of the Gita continue to guide humanity towards righteousness, duty and harmony.
The Indian community is invited to join us for Gita Mahotsav (A Musical), being organized by the… pic.twitter.com/ZODdWnfY5L
भारतीय समुदाय को मंच देना कार्यक्रम का उद्देश्य
इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रवासी परिचय का उद्देश्य भारतीय समुदाय को एक मंच देना है, जहां वे अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को साझा कर सकें और भारत-सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बना सकें।