फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Embassy of India in Afghanistan issues security advisory for Indian nationals there

संकट: अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Sat, 24 Jul 2021 03:44 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

अफगानिस्तान में उत्पन्न खतरनाक स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अफगानिस्तान में रहने, आने और काम करने वाले भारतीयों को हर समय अत्यधिक सतर्कता बरतने और सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Embassy of India in Afghanistan issues security advisory for Indian nationals there
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के जाने की वजह से तालिबान का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा है। तालिबानी आतंकियों का दावा है कि उसके संगठन ने अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया जिसके कारण यहां रहने वाले लोगों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं इस बीच देश में उत्पन्न खतरनाक स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अफगानिस्तान में रहने, आने और काम करने वाले भारतीयों को हर समय अत्यधिक सतर्कता बरतने और सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। दूतावास ने कहा है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति अभी खतरनाक बनी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में 100 लोगों की हत्या
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में कथित तौर पर 100 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान का गृह मंत्रालय हिंसा व हत्याओं की इन घटनाओं के लिए तालिबान को जिम्मेदार मान रहा है। इससे पहले कहा जा रहा था कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 90 फीसद बॉर्डर इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डर जिले पर भी हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में शोक का माहौल
100 लोगों के मारे जाने से पूरे अफगानिस्तान में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह 100 शव अभी भी जमीन पर ही पड़े हैं। तालिबान ने कब्जा करने के बाद नागरिकों के घरों को लूट लिया, वहां अपने झंडे फहराये और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, तालिबान ने इन मौतों की जिम्मेदारी नहीं ली है। उसने नागरिकों की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed