फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   elon musk warning to Zelensky: If Starlink is stopped, Ukraine defense system will collapse

जेलेंस्की को मस्क की चेतावनी: स्टारलिंक रोका तो ध्वस्त होगी रक्षा प्रणाली, कहा- यूक्रेन हम पर पूरी तरह निर्भर

Tue, 11 Mar 2025 05:51 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 05:51 AM IST
सार

स्टारलिंक प्रणाली को यूक्रेनी सेना की रीढ़ बताते हुए मस्क ने कहा कि वह वर्षों से चल रहे गतिरोध से परेशान हैं। मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैंने सचमुच पुतिन को यूक्रेन पर आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती दी थी। मैं जिस चीज से परेशान हूं, वह है वर्षों से चल रहा गतिरोध। इसमें यूक्रेन अनिवार्य रूप से हार जाएगा।

विज्ञापन
elon musk warning to Zelensky: If Starlink is stopped, Ukraine defense system will collapse
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng

विस्तार

टेस्ला व स्टारलिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने रविवार को यूक्रेन को बड़ी चेतावनी दी। मस्क ने कहा कि अगर उन्होंने स्टारलिंक प्रणाली को बंद कर दिया, तो यूक्रेन की अग्रिम रक्षा प्रणाली ध्वस्त हो जाएगी। युद्धग्रस्त देश रक्षा संचार के लिए स्टारलिंक प्रणाली पर निर्भर है।

विज्ञापन


स्टारलिंक प्रणाली को यूक्रेनी सेना की रीढ़ बताते हुए मस्क ने कहा कि वह वर्षों से चल रहे गतिरोध से परेशान हैं। मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मैंने सचमुच पुतिन को यूक्रेन पर आमने-सामने की लड़ाई के लिए चुनौती दी थी। मैं जिस चीज से परेशान हूं, वह है वर्षों से चल रहा गतिरोध। इसमें यूक्रेन अनिवार्य रूप से हार जाएगा। जो कोई भी वास्तव में परवाह करता है, वास्तव में सोचता है और वास्तव में समझता है, वह चाहता है कि रक्तपात बंद हो जाए। अब शांति की जरूरत है! इससे पहले तीन मार्च को मस्क ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर रूस के साथ हमेशा के लिए युद्ध चाहने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यूक्रेन की सुरक्षा के लिए चल रहा काम:  जेलेंस्की
इस बीच, जेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेन में शांति व सुरक्षा के लिए लगातार अपने साझेदारों से बातचीत कर रहे हैं। इनमें अमेरिका व सऊदी अरब शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन अपने साझेदारों से मिलकर रूस के साथ शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टीम के साथ विभिन्न स्तरों पर गहन कार्य चल रहे हैं। कई वार्ताएं भी हुई हैं। विषय स्पष्ट है, जितनी जल्दी हो सके शांति, जितनी संभव हो उतनी विश्वसनीय सुरक्षा। यूक्रेन रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन वार्ता से अच्छे परिणाम की उम्मीद: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह सऊदी अरब में यूक्रेन के साथ वार्ता के अच्छे नतीजे की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने कहा, प्रशासन ने यूक्रेन पर खुफिया रोक हटा ली है। यकीन है कि इसी हफ्ते हम वार्ता में अच्छी प्रगति करेंगे। रूस पर टैरिफ के संबंध में कई चीजों पर विचार कर रहे हैं। रूस, चीन व ईरान से जुड़े सैन्य अभ्यासों से चिंतित नहीं हैं। 28 फरवरी को अमेरिकी यात्रा के दौरान ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई कहासुनी के बाद सऊदी अरब यूक्रेन व अमेरिका वार्ता की मेजबानी कर रहा है। वार्ता सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed