फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump announces travel ban on 12 countries people

Travel Ban: ट्रंप ने 12 देशों से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध; सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन

Thu, 05 Jun 2025 07:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 07:18 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर 12 देशों के लोगों के अमेरिका आने पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्रों के लोगों की एंट्री भी बैन की गई है। 

विज्ञापन
Donald Trump announces travel ban on 12 countries people
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने पहले कार्यकाल की यात्रा प्रतिबंध नीति को लागू कर दिया है। उन्होंने बुधवार रात (स्थानीय समयानुसार) को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 12 देशों के लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। ये प्रतिबंध सोमवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) 12:01 से प्रभावी होगा। 

विज्ञापन


ट्रंप ने जिन देशों के लोगों के अमेरिका आने पर रोक लगाई है, उनमें अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं। इसके अलावा, सात राष्ट्र के लोगों की एंट्री भी बैन की गई है। इन देशों में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला शामिल हैं। 
विज्ञापन


20 जनवरी को जारी किए गए कार्यकारी आदेश के आधार पर फैसला
ट्रंप ने अपने घोषणा पत्र में कहा, 'मुझे अमेरिका और उसके लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए।' यह फैसला 20 जनवरी को ट्रंप द्वारा जारी किए गए कार्यकारी आदेश के आधार पर लिया गया है, जिसमें ट्रंप ने राज्य और होमलैंड सुरक्षा विभाग व राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को अमेरिका के प्रति 'दुश्मन जैसा व्यवहार' रखने वाले देशों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alaska: अलास्का के समुद्र में कार्गो शिप में लगी भीषण आग, EV से भरे जहाज से कूदकर क्रू टीम ने बचाई अपनी जान

पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम देशों पर लगाया था प्रतिबंध
अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने जनवरी 2017 में भी एक कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसमें सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इन देशों में इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन थे। 

2017 में ट्रंप के आदेश के बाद परेशान हुए थे मुस्लिम देशों के लोग
2017 में ट्रंप के इस आदेश के बाद इन मुस्लिम देशों के छात्र, शिक्षक, व्यापारी, टूरिस्ट और परिवार से मिलने वाले लोग परेशान हुए थे। कुछ यात्रियों को या तो अमेरिका आने वाली उड़ानों पर चढ़ने से रोक दिया गया था या फिर उन्हें उतरने के बाद अमेरिकी हवाई अड्डों पर हिरासत में ले लिया गया था। ट्रंप के इस आदेश को 'मुस्लिम प्रतिबंध' भी कहा गया था। बहुत से लोगों ने इसका विरोध किया और अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2018 में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने इसका एक संशोधित रूप मंजूर कर लिया। 


ये भी पढ़ें: चीनी नागरिकों पर US में जैविक हथियार लाने का आरोप: क्या है खास तरह की फंफूद, जिससे घुटनों पर आ जाता अमेरिका?

ट्रंप के प्रतिबंध से इन देशों के यात्री और अप्रवासी हुए थे प्रभावित
उस दौरान ट्रंप के प्रतिबंध से ईरान, सोमालिया, यमन, सीरिया और लीबिया के विभिन्न श्रेणियों के यात्री और अप्रवासी प्रभावित हुए। इसके अलावा, उत्तर कोरिया और कुछ वेनेजुएला के सरकारी अधिकारियों और उनके परिवारों पर भी इस प्रतिबंध का प्रभाव हुआ। 

ट्रंप के नए प्रतिबंध में भी कई मुस्लिम देश शामिल
अब नए प्रतिबंध में भी ट्रंप ने कई मुस्लिम देशों को शामिल किया है। ट्रंप ने इस प्रतिबंध का हमेशा यह तर्क देकर बचाव किया कि इसका उद्देश्य देश की रक्षा करना था। यह मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह पर आधारित नहीं था। हालांकि, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए अपने पहले अभियान के दौरान मुसलमानों पर खुले तौर पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed