फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk slams TIME’s wild to-do list, reveals his real goal news in hindi

Elon Musk: एलन मस्क ने टाइम मैगजीन को टू-डू लिस्ट छापने के लिए सुनाई खरी-खरी, बोले- मेरा असली लक्ष्य कुछ और

Fri, 22 Nov 2024 10:59 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

मैगजीन ने जिस चेक लिस्ट को टाइम ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। उसमें इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे अमीर आदमी बनें, ट्विटर खरीदना, रॉकेट लॉन्च करना, रॉकेट वापस लाना, मानव मस्तिष्क चिप, ट्रंप को निर्वाचित करवाना और मार-ए-लागो से काम करने को चेक किया गया है।

विज्ञापन
Elon Musk slams TIME’s wild to-do list, reveals his real goal news in hindi
एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार वह अपनी 'टू-डू लिस्ट' के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर एक्स के मालिक की 'टू-डू लिस्ट' छापी थी। इस पर अब अरबपति ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह उनकी चेकलिस्ट नहीं है।
विज्ञापन


'मैंने कोई साक्षात्कार नहीं दिया'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने कहा, 'स्पष्ट कर दूं कि मैंने कोई मीडिया साक्षात्कार नहीं दिया है और यह वास्तव में मेरी चेकलिस्ट नहीं है।' टाइम मैगजीन के दिसंबर संस्करण के कवर शीर्षक में 53 वर्षीय टेक अरबपति की तस्वीर के साथ एक चेकलिस्ट छापी गई। 
विज्ञापन


मस्क की टू-डू लिस्ट में क्या?
जिस चेक लिस्ट को टाइम ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। उसमें इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे अमीर आदमी बनें, ट्विटर खरीदना, रॉकेट लॉन्च करना, रॉकेट वापस लाना, मानव मस्तिष्क चिप, ट्रंप को निर्वाचित करवाना और मार-ए-लागो से काम करने को चेक किया गया है। यानी ये सब काम हो चुके हैं। जबकि सूची में दो ट्रिलियन डॉलर की कटौती और मंगल पर उड़ान भरने को चेक नहीं (यानी ये काम अभी किए जाने हैं) किया गया। इस लिस्ट के साथ ही लिखा गया है कि मस्क की टू-डू लिस्ट में आगे क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन




मस्क ने कहा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मैंने कोई साक्षात्कार नहीं दिया है और वास्तव में यह मेरी चेकलिस्ट नहीं है। मैं इससे हटकर जीवनकाल को बढ़ाने के लिए जीवन को बहुग्रहीय बनाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके लिए नीचे दी गई कुछ वस्तुओं की आवश्यकता है।'

सरकारी दक्षता विभाग की दी है जिम्मेदारी
बता दें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (सरकारी दक्षता विभाग) का काम सौंपा है। इन उद्योगपतियों का काम सरकार को सलाह देना होगा। डीओजीई सरकार को खर्चों को कम करने, पैसों की बरबादी रोकने से जुड़ी सलाह देगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed